Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Two thirds of traditional waterfalls dry up, population in villages dwindling, Human Development Report reveal

हिमाचल: दो तिहाई पारंपरिक झरने सूखे, गांवों में घट रही आबादी, मानव विकास रिपोर्ट में खुलासा

Tue, 28 Oct 2025 10:30 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Tue, 28 Oct 2025 10:30 AM IST
सार

प्रदेश में चार साल में मानसून सीजन में 1700 लोगों की जान चली गई, जबकि 46,000 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। 

विज्ञापन
Two thirds of traditional waterfalls dry up, population in villages dwindling, Human Development Report reveal
हिमाचल प्रदेश मानव विकास रिपोर्ट-2025। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में चार साल में मानसून सीजन में 1700 लोगों की जान चली गई, जबकि 46,000 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। हिमाचल प्रदेश मानव विकास रिपोर्ट 2025 में यह खुलासा हुआ है। इस रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में जल संकट गहरा रहा है। दो-तिहाई पारंपरिक झरने सूख रहे हैं, जिससे कुछ गांवों की आबादी कम हो रही है। जंगल में आग की घटनाएं भी बढ़ रही हैं। 2024-2025 में 2,580 घटनाएं दर्ज की गई, जबकि 2022 2023 में 856 घटनाएं हुईं। जलवायु प्रभाव मौजूदा असमानताओं को बढ़ाकर और उन क्षेत्रों को खतरे में डालकर जोखिम बढ़ाने का काम कर रहा है, जो राज्य की अर्थव्यवस्था के लिए वर्तमान और भविष्य में महत्वपूर्ण है। हिमाचल प्रदेश की अर्थव्यवस्था में निर्माण और पर्यटन सबसे तेजी से बढ़ते क्षेत्रों में शामिल हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

2023-2024 में निर्माण क्षेत्र में रोजगार का 11.5 प्रतिशत हिस्सा रहा, जबकि पर्यटन ने जीएसडीपी में 7.8 प्रतिशत का योगदान दिया। कुल रोजगार में 14 प्रतिशत से अधिक का योगदान दिया। वर्ष 2024 में 2023 की तुलना में पर्यटकों के आने की संख्या में 13 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई। महत्वपूर्ण बात यह है कि दोनों क्षेत्रों में महिलाओं, प्रवासियों और अनौपचारिक श्रमिकों के लिए आजीविका का सृजन किया। पर्यटन क्षेत्र बर्फबारी में कमी और मौसम की घटनाओं के कारण बढ़ते जोखिमों का सामना कर रहा है, जिससे पर्यटकों की संख्या कम हो रही है। इससे आतिथ्य सत्कार पर निर्भर आजीविका को खतरा है। 2025 के मानसून के मौसम में सार्वजनिक और निजी संपत्ति के संचयी नुकसान से राज्य को 24,800 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

अर्थव्यवस्था में कम हो रही कृषि की हिस्सेदारी
रिपोर्ट के अनुसार हिमाचल की अर्थव्यवस्था कृषि से दूर जा रही है। यह क्षेत्र राज्य के कुल कार्यबल के 54 प्रतिशत को रोजगार देता है। लेकिन यह सकल मूल्य वृद्धि (जीवीए) में केवल 14 प्रतिशत योगदान देती है, जिससे राज्य की आय में इसका हिस्सा उद्योग और सेवाओं से कम हो जाता है। उद्योग कुल कार्यबल का 22 प्रतिशत एवं सेवाएं 24 प्रतिशत को रोजगार देते हैं, लेकिन राज्य के जीवीए में इनका हिस्सा बहुत अधिक है। यह क्रमवार 40 और 45 प्रतिशत हैं। विनिर्माण क्षेत्र, फार्मास्यूटिकल्स, सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) का राज्य के जीवीए में लगभग 27 प्रतिशत है। पर्यटन का योगदान 7.8 प्रतिशत है। यह क्षेत्र राज्य के कुल कार्यबल के 54 प्रतिशत को रोजगार देता है। लेकिन जीवीए में केवल 14 प्रतिशत योगदान देती है। जलवायु परिवर्तन से डेंगू, डायरिया टाइफाइड और अन्य रोगों के मामले बढ़ रहे है।

विज्ञापन

जलवायु के अनुसार समायोजन में किन्नौर अव्वल
मानव विकास सूचकांक के दृष्टिगत जलवायु के अनुसार खुद को समायोजित (एडजस्ट) करने में किन्नौर अव्वल रहा है। दूसरे नंबर पर लाहौल स्पीति, तीसरे पर चंबा, चौथे पर कांगड़ा, पांचवें पर सिरमौर, छठे पर मंडी, सातवें पर कुल्लू, आठवें पर शिमला, नौवें पर हमीरपुर, दसवें पर ऊना, 11वें पर सोलन और 12वें पर बिलासपुर रहा है। विकास कार्यक्रम (यूएनडीपी) ने मुख्यमंत्री सुक्खू के नेतृत्व की प्रशंसा करते हुए हिमाचल प्रदेश के जलवायु-संवेदनशील विकास मॉडल को एक प्रेरक उदाहरण बताया है।

जिला             स्वास्थ्य        शिक्षा         आय      एचडीआई    रैंक

सोलन               0.769      0.887         1.000       0.88           1
लाहौल-स्पीति     0.804       0.863         0.851     0.839           2
किन्नौर               0.755      0.887         0.801      0.813          3
शिमला               0.783      0.899          0.760     0.812         4
कुल्लू                 0.769      0.884           0.678     0.772        5
मंडी                  0.846      0.891            0.610     0.772        6
सिरमौर              0.643       0.878          0.802      0.768        7
हमीरपुर             0.769      0.927           0.609      0.757        8
बिलासपु             0.734        0.91          0.648       0.756       9
चंबा                   0.769       0.852          0.625      0.743     10
ऊना                  0.629       0.914         0.656      0.723.     11
कांगड़ा                0.65        0.915         0.564      0.695      12
हिमाचल (औसत)  0.72        0.897          0.742      0.783
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed