फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   two suspects in himachal, alert.

हिमाचल में सेना की वर्दी में दिखे संदिग्ध, हाई अलर्ट जारी

Thu, 30 Jul 2015 06:23 PM IST
Updated Thu, 30 Jul 2015 06:23 PM IST
विज्ञापन
two suspects in himachal, alert.

हिमाचल के चंबा में सेना की वर्दी में दो संदिग्ध लोगों के घूमने की खबर ने हड़कंप मचा दिया है। इस सूचना के बाद पुलिस अलर्ट हो गई है। गांव के एक व्यक्ति से इस बारे में सूचना मिलने के बाद मिंजर मेले की सुरक्षा में तैनात पुलिस ने देर रात सर्च ऑपरेशन भी चलाया।

विज्ञापन


मगर अभी तक कुछ हाथ नहीं लगा है। पुलिस के अनुसार मंगलवार देर रात कोहल्ड़ी गांव से एक व्यक्ति ने पुलिस थाना में फोन कर सेना की वर्दी में दो संदिग्ध लोग देखे जाने की सूचना पुलिस को दी थी। इसके बाद हरकत में आई पुलिस ने समूचे इलाके की घेराबंदी कर दी।
विज्ञापन


चंबा-पठानकोट हाइवे पर जगह-जगह नाके लगा दिए गए और जम्मू-कश्मीर से जुड़े क्षेत्र में तैनात जवानों को भी आगाह कर दिया। इसके बाद पुलिस ने सर्च ऑपरेशन छेड़ा जो लगभग पूरी रात जारी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं मिला कोई भी संदिग्‍ध

two suspects in himachal, alert.

पूरी रात पुलिस की टीम आने-जाने वाली गाडिय़ों का निरीक्षण और अज्ञात लोगों की तलाश में ग्रामीणों से पूछताछ करती रही। बुधवार को भी दिन भर हाइअलर्ट रहा और पुलिस कर्मी शहर के चप्पे-चप्पे की निगरानी करते देखे गए।

इस ऑपरेशन में पुलिस के बड़े अधिकारी भी शामिल रहे। चंबा में देर रात दाखिल होने वाले किसी भी वाहन को बिना निरीक्षण के एंट्री नहीं दी गई। गौरतलब है कि हाल ही में पंजाब में हुई आतंकवादी घटना के बाद और मिंजर महोत्सव को देखते हुए चंबा में पुलिस सतर्क है। चंबा में हाई अलर्ट जारी किया गया है और अतिरिक्त पुलिस जवान तैनात हैं।

लोगों को घबराने की जरूरत नहीं : पुलिस

two suspects in himachal, alert.

उधर, डीएसपी वीर बहादुर का कहना है कि पुलिस को सूचना मिली थी। जिसके आधार पर अभियान चलाया गया था। पुलिस मिंजर महोत्सव के दौरान अलर्ट पर है और वाहनों का निरीक्षण व चप्पे-चप्पे की निगरानी की जा रही है। उन्होंने बताया कि मंगलवार देर रात चले अभियान से कुछ नहीं निकला है। लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है।

गौरतलब है कि पंजाब में हुए आतंकी हमले के बाद मिंजर मेले की सुरक्षा पहले ही कड़ी की जा चुकी है। वहीं, अब इस सूचना के बाद लोगों में भी दहशत फैल रही है। फिलहाल पुलिस तलाश कर रही है और संदिग्‍धों पर नजर रखी जा रही है।

इंदौरा में भी दिखे तीन संदिग्ध बंदूकधारी

two suspects in himachal, alert.

वहीं कांगड़ा के इंदौरा विस क्षेत्र की पंचायत कुरसा (चुहरपुर) के वार्ड एक की रहने वाली ज्वाला देवी ने पंचायत में तीन बंदूकधारी युवकों के होने का दावा किया है। महिला ने इसकी सूचना पंचायत प्रधान को दी। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला के बयान लिए।

रात करीब 9 तक पुलिस संदिग्ध युवकों की तलाश में जुटी थी। वहीं गांववालों ने इसकी सूचना गांव से कुछ दूर कंदरोड़ी में 9 फील्ड आर्डिनेंस डिपो के कमांडेंट जय देव सिंह राठौर को भी दे दी। हालांकि, जिला कांगड़ा पुलिस ने कहा कि सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची।

उन्होंने कहा कि एक युवक को पकड़ा और वह महज सामान्य शिकारी निकला। उसके पास शिकार करने वाली बंदूक थी। उन्होंने किसी भी तरह के संदिग्ध युवकों के गांव में होने से इनकार कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed