फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   two student of Shoolini University died in bike and truck collision

ट्रक और बाइक में जोरदार टक्कर, शूलिनी विवि के दो छात्रों की मौत

Sat, 12 May 2018 09:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोलन
अमर उजाला ब्यूरो, सोलन Updated Sat, 12 May 2018 09:26 AM IST
विज्ञापन
 two student of Shoolini University died in bike and truck collision

शूलिनी यूनिवर्सिटी के दो छात्रों की सड़क हादसे में मौत हो गई। मृतकों की पहचान आशीष त्यागी पुत्र रविंद्र सिंह निवासी मोहन गार्ड उत्तम नगर नई दिल्ली और साहिल ठाकुर पुत्र नेकराम ठाकुर निवासी गांव एवं डाकघर मकैड़ी तहसील जोगेंद्रनगर जिला मंडी के रूप में हुई है।

विज्ञापन


आशीष शूलिनी यूनिवर्सिटी में बीटेक चतुर्थ सत्र का छात्र था और चंबाघाट में रह रहा था। साहिल होटल प्रबंधन का कोर्स कर रहा था और आईटीआई कॉलोनी सोलन में किराये पर रहता था।
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह करीब दस बजे दोनों साहिल की पल्सर मोटरसाइकिल नंबर एचपी-64-8775 पर सवार होकर शूलिनी विवि जा रहे थे। इसी बीच विवि के पास ही सामने से आ रहे एलपी ट्रक नंबर एचपी 63 बी-2051 के साथ मोटरसाइकिल की भिड़ंत हो गई। इसमें दोनों मोटरसाइकिल सवार सिर के बल सड़क पर गिरे और मौके पर ही दोनों ही मौत हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार

 two student of Shoolini University died in bike and truck collision

हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक को सिरमौर के सराहां से गिरफ्तार किया है। हादसे के बाद मौके पर विवि के छात्रों की भीड़ जमा हो गई। दोनों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल लाया गया।

लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। दोनों का पोस्टमार्टम सोलन अस्पताल में करवाकर पुलिस ने शवों को उनके परिजनों के हवाले कर दिया है। ट्रक चालक श्याम लाल निवासी ऊना के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

आरोपी से कड़ी पूछताछ की जा रही है। एसपी मधुसूदन ने बताया कि हादसे की खबर मिलते ही पुलिस टीम को मौके पर भेज दिया था। आरोपी चालक को सराहां से गिरफ्तार कर लिया है। चालक हादसे को अंजाम देने के बाद मौके से भाग गया था। कहा कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।  

दसे के बाद अस्पताल में अलर्ट

 two student of Shoolini University died in bike and truck collision

छात्रों की मौत की खबर जैसे ही विवि कैंपस में पहुंची छात्रों का सैलाब अस्पताल में उमड़ आया। आशीष त्यागी के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। दर्दनाक मौत के बाद पूरा अस्पताल आंसुओं के सैलाब में डूब गया।

आपातकालीन चीख पुकार से गूंज उठा। करीब एक घंटे तक मातम का माहौल बना रहा। विवि से करीब सौ छात्र इस दौरान अस्पताल परिसर में ही मौजूद रहे। दोनों दोस्तों की मौत पर हर किसी की आंखें नम थीं।

मृतक युवक के परिजनों ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की बात करते रहे। हादसे की खबर मिलते ही सोलन अस्पताल में अलर्ट जारी कर दिया था। आपातकालीन कक्ष में अतिरिक्त स्टाफ तैनात था ताकि घायलों को उपयुक्त उपचार मिल सकता।

लेकिन दोनों घायलों को मृत अवस्था में ही अस्पताल लाया गया। ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों ने दोनों घायल छात्रों की ईसीजी करने के बाद उन्हें मृत करार दे दिया। इसके बाद शवों को पोस्टमार्टम कक्ष में लाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed