फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Two seriously injured in bear attack chirgaon shimla himachal pradesh

भालुओं ने सेब बागवान समेत दो लोगों को नोंचा, हालत गंभीर

Sat, 07 Sep 2019 06:07 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 07 Sep 2019 06:07 PM IST
विज्ञापन
Two seriously injured in bear attack chirgaon shimla himachal pradesh
- फोटो : अमर उजाला

जिला शिमला की तहसील चिड़गांव में भालुओं के हमले में एक सेब बागवान समेत दो लोग बुरी तरह घायल हो गए। दोनों घायलों को देर रात आईजीएमसी लाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को सर्जरी वार्ड में दाखिल किया है। डॉक्टरों की निगरानी में अब इनका उपचार चल रहा है। गांव आंदरा पोस्ट ऑफिस कांतली तहसील चिड़गांव के रहने वाले पद्म सिंह (50) सेब के बगीचों से शाम साढ़े पांच बजे के करीब घर लौट रहे थे।

विज्ञापन


इसी बीच उनके सामने अचानक भालू आ गया और उन पर झपट पड़ा। भालू ने उनके सिर और आंखों पर नाखूनों से वार किए जिससे उन्हें गंभीर चोटें आई हैं। अचानक हुए हमले के बाद पद्म सिंह की चीखने चिल्लाने की आवाजें सुनकर स्थानी लोग वहां पहुंच गए तथा भालू मौके से भाग निकला। एक व्यक्ति ने भागते भालू की वीडियो भी बनाई है। घायल को स्थानीय लोगों ने रोहड़ू पहुंचाया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद आईजीएमसी रेफर किया गया।
विज्ञापन


दूसरा मामला गांव तरशैली, पोस्ट ऑफिस लड़ोत, तहसील चिड़गांव से है। यहां सुरेश कुमार (44) भेड़ों को चराने जंगल गया था। देर शाम जंगल से अकेले घर की ओेर लौट रहा था तो रास्ते में भालू ने पीठ के पीछे से कानों पर पंजा मार दिया। इस कारण उनकी कान कट गई। घायल के भाई पप्पू ने बताया कि इस कुछ देर तक सुरेश भालू से भिड़ता रहा। इसके बाद भालू वहां से भाग गया। भालू के साथ एक छोटा बच्चा भी था।
विज्ञापन
विज्ञापन


घायल ने इसके बाद फोन पर अपने परिवार को सूचना दी। इन्हें भी आईजीएमसी में उपचार के लिए लाया गया है। यहां पर मरीज का सीटी स्कैन, एक्सरे, अल्ट्रासाउंड और ईसीजी टेस्ट करवाए गए। घायल को बाजू, मुंह के अलावा शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आई हैं। अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. जनकराज ने बताया कि दोनों घायलों का उपचार अस्पताल में चल रहा है। 


शहर में तेंदुओं का आतंक
राजधानी में तेंदुए के आतंक से लोग दहशत में है। शहर समेत उपनगरों में आए दिन तेंदुआ नजर आ जाता है। हाल ही में विकासनगर के पास रिहायशी इलाके में तेंदुआ नजर आया था। इसके अलावा कनलोग और बेम्लोई के पास भी कुछ माह पूर्व तेंदुआ देखा गया था। होटल में सैकड़ों लोग काम करते हैं तथा रात वक्त वह इन्हीं रास्तों से होकर घरों को जाते हैं। ऐसे में तेंदुए के हमले का खतरा रहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed