फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Two private universities of Himachal accused of selling degrees, UGC set up investigation

हिमाचल के दो निजी विवि पर डिग्रियां बेचने का आरोप, यूजीसी ने बिठाई जांच

Thu, 20 Feb 2020 09:26 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 20 Feb 2020 09:26 PM IST
विज्ञापन
Two private universities of Himachal accused of selling degrees, UGC set up investigation
सांकेतिक तस्वीर

हिमाचल के दो निजी विश्वविद्यालयों पर पैसे लेकर डिग्रियां बेचने के आरोप में विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने जांच बिठा दी है। यूजीसी से पत्र मिलने के बाद सरकार ने डीजीपी को मामला सौंप दिया है। एक निजी विश्वविद्यालय शिमला और दूसरा सोलन में है। एक संस्थान पहले ही छात्रवृत्ति घोटाले की जांच में फंसा है। राज्य निजी शिक्षण संस्थान नियामक आयोग की सचिव पूनम ने बताया कि सरकार से मिले पत्र को जांच के लिए पुलिस को भेजा है। आयोग ने स्वयं भी संस्थानों से रिकॉर्ड तलब किया है। शिक्षा के नाम पर चल रहे फर्जीवाडे़ को लेकर बीते साल कुछ अज्ञात लोगों ने देश के 13 निजी विश्वविद्यालयों पर आरोप लगाते हुए यूजीसी को पत्र भेजा था।

विज्ञापन


यूजीसी ने संबंधित राज्यों की सरकार को पत्र लिखे। सरकार ने पत्र प्राप्त होने के बाद निजी शिक्षण संस्थान नियामक आयोग को जांच के लिए कहा। अब आयोग ने प्रारंभिक पड़ताल करने के बाद मामला पुलिस को सौंप दिया है। संभावित है कि आगामी सप्ताह पुलिस मामला दर्ज कर लेगी। सोलन के विवि पर सात साल में चार से पांच लाख और शिमला के विवि पर 15 हजार फर्जी डिग्रियां बेचने का आरोप है। एजेंटों के माध्यम से विद्यार्थियों से मोटी रकम वसूल कर उन्हें डिग्रियां दी जा रही हैं। ऐसी डिग्रियां भी बेची जिनके कोर्स करवाने के लिए वे अधिकृत नहीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed