खाई में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ऑल्टो कार, बच्ची समेत दो की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के श्री रेणुका जी तीर्थ स्थल में दर्शन करने के बाद लौट रहे विकासनगर (उत्तराखंड) के श्रद्धालुओं से भरी आल्टो कार रविवार को गहरी खाई में गिर गई। लगभग 300 फुट गहरी खाई में गिरने से कार में सवार 10 वर्ष की एक बच्ची और एक अन्य युवक की मौत हो गई।
हादसे में चार अन्य श्रद्धालु घायल हो गए। सभी का नाहन ददाहू में प्राथमिक उपचार के बाद नाहन मेडिकल कॉलेज लाया गया, जहां से दो को पीजीआई चंडीगढ़ के लिए रेफर किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार उत्तराखंड राज्य के विकासनगर के जीवनगढ़ गांव के श्रद्धालुओं का एक परिवार श्री रेणुका जी में दर्शन को आया था। माता के दर्शन करने के बाद परिवार दोपहर को वापस लौट रहा था। रेणुका-सतौन मार्ग पर लाल पुल (चांदनी) के समीप आल्टो कार (यूके 13-1178) अचानक अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई।
बच्ची समेत दो की मौत, दो पीजीआई रैफर
हादसे में 10 साल की बच्ची श्रुति की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि नितिन चौहान (27) को नाहन अस्पताल में मृत घोषित किया गया। कार चालक परमिंद्र (24), ममता (26), चारु (7) व सुचिता चौहान (26) गंभीर रुप से घायल हो गए हैं।
इनमें से दो को पीजीआई रेफर किया गया है। हादसे के दौरान माता भंगायणी मंदिर से माथा टेककर आ रहे अन्य वाहन में सवार शिलाई के जामना निवासी राजूराम व सुरेंद्र ने घायलों को खाई से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाने में मदद की।
बताया जा रहा है कि कार चालक परमिंद्र सिंह सेना में गढ़वाल राइफल का जवान है। परमिंद्र सेना से छुट्टी लेकर अपने परिवार के साथ रेणुका घूमने आया था। हादसे की सूचना मिलने के बाद ददाहू के तहसीलदार चेतन चौहान व एसएचओ देवानंद ने घटनास्थल का दौरा किया। प्रशासन की ओर से सभी घायलों को 10-10 हजार की फौरी राहत प्रदान की गई। उधर, रेणुका पुलिस मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की छानबीन में जुट गई है।