चिंतपूर्णी मंदिर जा रहे दो युवकों की टैंक में डूबने से मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिंतपूर्णी में माथा टेकने जा रहे पंजाब के दो श्रद्धालुओं की गांव अभयपुर में पानी के टैंक में डूबने से मौत हो गई। मृतकों की पहचान दीपक (17) पुत्र पवन कुमार तथा कर्ण कुमार (16) पुत्र राकेश कुमार दोनों निवासी गांव टप्पा कोर्ट पटियाला तहसील मुकेरियां जिला होशियारपुर के रूप में हुई है।
दोनों युवकों को स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकाला गया। इसके बाद उन्हें फौरन एफआरयू दौलतपुर में लाया गया, जहां चिकित्सकों ने इन्हें मृत घोषित कर दिया। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल का दौरा कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार पंजाब के होशियारपुर के टप्पा कोट पटियाला गांव के लगभग 15 युवकों का एक जत्था मंगलवार को पैदल चिंतपूर्णी मां के दर्शनों के लिए जा रहे थे।
टैंक में उतरे थे दोनों
इस जत्थे ने दौलतपुर चौक के नजदीक मां भद्रकाली के मंदिर में शीश नवाया और मंगलवार रात वहीं गया। बुधवार सुबह 5 बजे ये युवक चिंतपूर्णी मंदिर के लिए चल पड़े और लगभग साढ़े पांच बजे सभी युवक दरेडा वाटर स्कीम के बाहर दुकान में चाय पीने के लिए रुके।
वहीं जत्थे में से दो युवक करण और दीपक अचानक ही पास बने आईपीएच विभाग के टैंक में उतर गए। टैंक की गहराई ज्यादा होने से दोनों युवक मौत का ग्रास बन गए। डीएसपी जितेंद्र चौधरी ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि दोनों युवकों के शवों का पोस्टमार्टम करवा कर इन्हें परिजनों को सौंप दिया गया है।