फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   two person murdered at shoghi shimla for money

जीजा-साला की हत्या कर लूट लिए ढाई लाख रुपये, खाई में फेंक दिए शव

Sat, 03 Feb 2018 11:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Updated Sat, 03 Feb 2018 11:54 AM IST
विज्ञापन
two person murdered at shoghi shimla for money

लूट के मकसद से पहले जीजा-साला की हत्या और फिर शवों को खाई में फेंकने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। हिमाचल में कानून व्यवस्था दुरुस्त करने के सरकार के दावों के बीच राजधानी शिमला से सटे एक इलाके में लूट के मकसद से दो लोगों का मर्डर कर दिया गया। 

विज्ञापन


मैहली-शोघी बाईपास सड़क पर टेंपो में घर जा रहे जीजा-साले की बेरहमी से हत्या कर शव गहरी खाई में फेंक दिए। हत्यारे गाड़ी में रखे करीब ढाई लाख रुपये लूटकर फरार हो गए हैं। वारदात वीरवार रात करीब एक बजे की है। 
विज्ञापन


जीजा और साला मंडी के करसोग में आटे की सप्लाई  देकर उसकी पेमेंट लेकर नाहन लौट रहे थे। हत्या तेजधार हथियारों और डंडों से की गई। शुक्रवार सुबह एक शव सड़क से 60 फीट जबकि दूसरा 150 फीट नीचे खाई में मिला। 

विज्ञापन
विज्ञापन

शव निकालने में लग गया छह घंटे से ज्यादा का समय

two person murdered at shoghi shimla for money

ग्रामीणों की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस को शव निकालने में छह घंटे से ज्यादा का समय लग गया। बालूगंज थाना में पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए आईजीएमसी भेजा गया है।

पुलिस के अनुसार मैहली-शोघी बाईपास पर शील गांव के समीप गहरी खाई से बरामद शवों की पहचान नवीन (32) निवासी सतिवाला, पांवटा साहिब और चंद्रपाल (22) निवासी टिमरी, रेणुकाजी (सिरमौर) के रूप में हुई है।

जीजा-साला नाहन में फ्लोर मिल से आटे की सप्लाई करसोग देकर लौट रहे थे। इनके पास आटे की पेमेंट के करीब ढाई लाख रुपये थे जो गायब हैं। पुलिस मान रही है कि लूट के इरादे से इनकी हत्या हुई है।

शुक्रवार सुबह 10 बजे स्थानीय लोगों ने वारदात की सूचना बालूगंज थाने में दी। मौके पर एएसपी सिटी प्रवीर ठाकुर और एसएचओ बालूगंज टीम के साथ मौके पर पहुंचे। शाम चार बजे तक पुलिस टीम शवों को निकालने में लगी रही। 

टेंपो को खाई में धकेलने का किया प्रयास

two person murdered at shoghi shimla for money

आरोपियों का अभी कोई सुराग नहीं लगा है। नवीन टेंपो चलाता था जबकि उसका साला परिचालक था। एसपी उमापति जम्वाल ने कहा कि आरोपियाें की तलाश की जा रही है।

वारदात की टेंपो का एक टायर सड़क से बाहर था। पुलिस को अंदेशा है कि हत्या कर शवों को ठिकाने लगाने के बाद गाड़ी को भी खाई में धकेलने का प्रयास किया गया ताकि घटना हादसा लगे।

पुलिस यह भी जांच कर रही है कि बदमाशों ने लिफ्ट ली थी या फिर गाड़ी को जबरन रुकवाया था। इस दिशा में पुलिस जांच कर रही है। नाहन में फ्लोर मिल के मालिक को भी बुलाया गया है। हमलावर करसोग से पीछा कर रहे थे या मैहली से इसकी जांच भी की जा रही है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed