{"_id":"616f06f055c19864e31c865c","slug":"two-person-caught-with-charsh-shimla-news-sml3877415102","type":"story","status":"publish","title_hn":"होटल मैनेजमेंट के छात्र समेत दो युवक चरस के साथ पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होटल मैनेजमेंट के छात्र समेत दो युवक चरस के साथ पकड़े
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सदर और न्यू शिमला क्षेत्र में अलग-अलग टीमों ने की कार्रवाई
अदालत ने पुलिस रिमांड पर भेजे आरोपी
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी में पुलिस टीम ने दो युवकों को चरस के साथ पकड़ा है। इनके कब्जे से 799 ग्राम चरस बरामद हुई है। आरोपियों की पहचान सुनील (38) तहसील नेरवा और सुनील कुमार (25) शिमला ग्रामीण निवासी के तौर पर हुई है।
प्रारंभिक पूछताछ के मुताबिक एक आरोपी होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई करने के बाद बेरोजगार है और कई दिनों से शहर में चरस की सप्लाई लाकर बेच रहा था। दूसरा आरोपी ढाबे में आने जाने वालों को चरस बेचता था। शिकायत के आधार पर एसआईयू और डिटेक्शन सेल की टीम ने यह कार्रवाई की। पुलिस के मुताबिक एसआईयू टीम शोघी क्षेत्र में गश्त पर थी। सूचना मिली कि शोघी-आनंदपुर सड़क पर ढाबा संचालक के पास चरस की खेप पहुंची है।
टीम ने ढाबे में दबिश देेकर तलाशी अभियान चलाया। इसमें ढाबे के अंदर से प्लास्टिक के पैकेट में 320 ग्राम चरस बरामद हुई। वहीं देर शाम डिटेक्शन सेल की टीम ने मैहली-टुटीकंडी बाईपास पर एक युवक से तलाशी के दौरान 379 ग्राम चरस बरामद की। पुलिस ने आरोपियों के संपर्क में आए संदिग्धों की तलाश शुरू कर दी है। उधर मंगलवार को इन्हें अदालत में पेश किया जहां से आरोपियों को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है। डीएसपी हेडक्वार्टर कमल किशोर वर्मा ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ जारी है।
विज्ञापन
कालाबाजारी मामले में घोषित भगौड़ा पकड़ा
शिमला। राजधानी में जमाखोरी एवं कालाबाजारी मामले के उद्घोषित अपराधी को गिरफ्तार किया गया है। सोमवार देर रात पीओ सेल की टीम अपराधी को पंजाब से पकड़कर शिमला लेकर आई। इसकी पहचान किशोरी लाल (49) तहसील बालाचौर, जिला नवांशहर निवासी के तौर पर हुई है। मंगलवार को आरोपी को अदालत में पेश किया गया जहां से इसे न्यायिक हिरासत पर भेजा है। अपराधी 11 सालों से फरार चल रहा था। पुलिस के मुताबिक किशोरी लाल फरवरी 2010 में बालूगंज पुलिस थाना के तहत जमाखोरी एवं कालाबाजारी मामले का आरोपी था। अदालत में पेश नहीं हुआ तो उसे भगोड़ा घोषित करार दे दिया। इसके बाद से पीओ सेल की टीम इसकी तलाश में जुटी थी। सोमवार को उसे पंजाब के बरथला से पकड़ा। डीएसपी हेडक्वार्टर कमल किशोर वर्मा ने बताया कि मामले में आगामी कार्रवाई की जा रही है।