फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   two people killed in road accident at kullu

कुल्लू में दो सड़क हादसों में छात्र और युवती की मौत, तीन लोग घायल

Tue, 12 Dec 2017 10:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू/बंजार
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू/बंजार Updated Tue, 12 Dec 2017 10:14 AM IST
विज्ञापन
two people killed in road accident at kullu

जिला कुल्लू में हुए दो सड़क हादसों में एक पांच साल के छात्र और एक युवती की मौत हो गई। वहीं तीन लोग घायल हो गए। जिनका उपचार क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में चल रहा है। पुलिस ने दोनों मामलो में केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


पुलिस हादसों के सही कारणों का पता लगा रही है। पहला हादसा जिला मुख्यालय के साथ लगते रामशीला में हुआ जहां एक कार गैमन पुल में खड़े एक ट्रक से जा टकराई। जिसमें कार सवार एक 16 वर्षीय युवती की मौत हो गई। जबकि तीन अन्य घायल हो गए। 
विज्ञापन


जिसमें दो युवक और एक युवती शामिल है। हादसा रविवार रात करीब पौने एक बजे हुआ जब कुल्लू-मनाली वामतट स्थित छरूडू के पास चंदन नामक युवक का जन्मदिन बनाने के बाद ये युवक व युवतियां कार में सवार होकर कुल्लू की तरफ आ रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे हुआ पूरा हादसा

two people killed in road accident at kullu
तभी रामशिला स्थित गैमन पुल के पास उनकी कार एक ट्रक से जा टकराई। जिसमें 16 वर्षीय अनुष्का निवासी चौकी डोभी की मौत हो गई। जबकि 20 वर्षीय अंजू निवासी तेगूबेहड़, 26 वर्षीय कर्ण भारद्वाज वाहन चालक तथा 22 वर्षीय चंदन निवासी झीड़ी घायल हो गए। 

इसमें अंजू तथा कर्ण का उपचार क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में चल रहा है। दूसरे मामले में उपमंडल बंजार के थाटीबीड़ स्थित नालावन के पास एक स्कूल वैन के पलटने से एक मासूम बच्चे की मौत हो गई। वाहन चालक मृतक बच्चे के पिता घायल हो गया। 

जानकारी के अनुसार हादसा सोमवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे हुआ जब स्कूल वैन चालक युधिष्ठिर पुत्र झाबे राम गांव नालावन अपने पांच साल के बेटे सुनील को वैन में बैठाकर बंजार की ओर आ रहा था। थोड़ी ही दूरी पर वैन अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे पलट गई। 

मामला दर्ज कर छानबीन शुरू

two people killed in road accident at kullu
हादसे के बाद जब गांव के लोग मौके पर पहुंचे तो वैन में सवार पांच साल के सुनील की मौत हो गई थी। वहीं पिता को उपचार के लिए बंजार अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने दोनों हादसों का केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। 

जबकि मृतक बच्चे और युवती के शवों को पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिए है। एएसपी कुल्लू एनएस नेगी ने कहा कि पुलिस ने सड़क हादसों लेकर केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed