फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Two people died in suspicious circumstances in chamba.

संदिग्ध हालात में दो लोगों की मौत

Wed, 25 Mar 2015 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंबा
ब्यूरो/अमर उजाला, चंबा Updated Wed, 25 Mar 2015 12:02 AM IST
विज्ञापन
Two people died in suspicious circumstances in chamba.

चंबा में दो लोगों की संदिग्ध हालात में मौत हो गई है। चंबा-खज्जियार मार्ग पर स्थित मियाड़ी गांव निवासी एक व्यक्ति की घर में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई है। इसका पता उसके घरवालों को लगने के तुरंत बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम करवा दिया।

विज्ञापन


मरने वाले की पहचान योगराज पुत्र धर्मो गांव मियाड़ीगला तहसील चंबा के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके पर मिले तथ्यों के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। इसकी पुष्टि करते हुए एसएचओ चंबा तिलक सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह पता चल पाएगी, जबकि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


उधर चंबा शहर के साथ लगते सरोल नामक क्षेत्र के घोल्टी में एक व्यक्ति मृत पाया गया है। इसकी सूचना जब पुलिस को मिली तो उसने मौके पर पहुंच कर घटनास्थल से तथ्य जुटाना शुरू कर दिए। इसमें मृतक की पहचान दिल बहादुर (64) के रूप में हुई है, लेकिन इसके निवास स्थान व परिजनों के बारे में कुछ पता नहीं चला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह मृतक कुष्ठ रोगी था, जोकि पिछले आधे दशक से कुष्ठ चिकित्सालय में अपना इलाज करवा रहा था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा लिया। इसकी पुष्टि करते हुए एसएचओ तिलक सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर आसपास के लोगों के बयान लेकर छानबीन शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed