सड़क हादसों में दो की मौत, दो घायल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उपमंडल बंजार में दो सड़क हादसों में दो लोगों की मौत गई। वहीं दो महिलाओं का क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में उपचार चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। हादसे के सही कारणों का पता लगाया जा रहा है।
पुलिस ने मिली जानकारी के अनुसार बंजार के तीन किलोमीटर दूर भयोट मोड़ पर मारूती वैन एचपी 34 बी 8366 शाम करीब चार बजे अचानक अनियंत्रित होक 200 मीटर नीचे खाई में जा लुढ़क गई।
हादसा इतना भयानक था कि जिसमें चालक लाल सिंह (41 वर्ष) पुत्र सीता राम शाढ़ाबाई की मौके पर ही मौत हो गई। वैन में सिर्फ चालक ही मौजूद था। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सीआर चौधरी की अगुवाई में टीम मौके पर पहुंची।
बैक होकर 150 फीट नीचे जा गिरा ऑटो
स्थानीय युवाओं की मदद से शव को निकाला गया। वहीं नायब तहसीलदार राम लाल ठाकुर भी मौके पर पहुंचे। वहीं, सैंज घाटी की बिहाली की बिहाली कांढा सड़क में बाड़ी नामक जगह वीरवार शाम छह बजे एक मालवाहक ऑटो चढ़ाई पर अचानक बैक होकर 150 फीट नीचे जा गिरा।
जिससे ऑटो में सवार चालक मंगत राम (उम्र 50) टकोली निवासी मंडी की मौत हो गई। वहीं विमला देवी (उम्र 33), दुर्गा देवी (55 साल) निवासी सारी कुल्लू गंभीर रूप से घायल हो गईं हैं। दोनों घायल महिलाओं का क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में उपचार चल रहा है।
मृतक मंगत राम का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। इधर, डीएसपी आशीष शर्मा ने कहा कि बंजार और सैंज में सड़क दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।