{"_id":"5aa686e54f1c1b92778b50b8","slug":"two-people-died-in-a-truck-accident-at-kumarsain-shimla","type":"story","status":"publish","title_hn":" सतलुज के किनारे गिरा ट्रक, दो युवकों की मौके पर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सतलुज के किनारे गिरा ट्रक, दो युवकों की मौके पर मौत
अमर उजाला ब्यूरो, कुमारसैन (रामपुर बुशहर)
Updated Tue, 13 Mar 2018 09:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लूहरी-सनावगी सड़क पर सनावगी में एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ट्रक (एचपी 64 ए 0968) खराहन में सीमेंट खाली करवाने के बाद वापस दाड़लाघाट जा रहा था।
विज्ञापन
इस दौरान लूहरी के करीब सनावगी में ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर सतलुज के किनारे जा गिरा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। हादसे में एक युवक ने मौके पर और एक ने रास्ते में दम तोड़ा।
विज्ञापन
मृतक की पहचान चालक नीलधर (34) पुत्र नीम चंद निवासी गांव तेलन, करसोग के रूप में हुई है। उसकी हादसे के दौरान मौके पर ही मौत हो गई और हुकमी राम (32) पुत्र कुंदन लाल निवासी गांव तलाह सुन्नी ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ा।
विज्ञापन
पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद कुमारसैन अस्पताल पहुंचाया। यहां पर पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिए। उधर, थाना प्रभारी कुमारसैन सन्नी गुलेरिया ने हादसे की पुष्टि की। कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।