बर्फ में फिसलने से दो की मौत, बढ़ी दुश्वारियां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल में बर्फबारी के बाद सोमवार को भले ही धूप खिली रही लेकिन लोगों की दुश्वारियां बढ़ गई हैं। चंबा के छतराड़ी और शिमला के कोटखाई में बर्फ पर फिसलने से दो लोगों की जान चली गई।
हिमपात थमने के बाद भी सूबे के कई क्षेत्रों का अभी तक संपर्क कटा है। बर्फबारी के बाद पर्यटकों की तादाद बढ़ने से शिमला, कुफरी, मनाली जैसे पर्यटन पर सोमवार को जाम लगा रहा।
राजधानी समेत शिमला, लाहौल, किन्नौर और सिरमौर के कई क्षेत्रों में बिजली गुल हो गई है। ठंड में बिजली कटों से परेशान लोगों शिमला में कई जगह सरकार के खिलाफ खूब नारेबाजी की। ठंड से पाइपें जमने के कारण कई क्षेत्रों में लोग जल संकट से जूझ रहे हैं।
पैर फिसलने से ढांक में गिरा व्यक्ति, मौत
उधर सासे मनाली ने लाहौल घाटी में लेवल-2 के हिमस्खलन की आशंका जताते हुए चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग की मानें तो हिमाचल के पर्वतीय क्षेत्रों में मंगलवार को भी बारिश-बर्फबारी के आसार हैं।
चंबा में छतराड़ी का गल्थन निवासी मोती राम सोमवार दोपहर 1 बजे बाड़ी नाला में भेड़ें चराते समय बर्फ में फिसलने से खाई में गिर गया। स्थानीय लोगों ने उसे निकाला लेकिन तब तक उसने दम तोड़ दिया। एसडीएम चंबा दीप्ति मंढोत्रा ने बताया कि बर्फ में फिसलने से मौत हुई है।
कोटखाई के कोलवी निवासी मुन्नी लाल (58) गांव से कुछ दूरी पर वाहन को पार्क करके घर की ओर पैदल जा रहा था। रास्ते से बर्फ में पांव फिसलने से वह ढांक में जा गिरा। हादसे का पता सोमवार सुबह चला। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।