{"_id":"657afa17a14c9b7abe044b74","slug":"two-people-caught-stealing-handed-over-to-police-shimla-news-c-176-1-ssml1040-12663-2023-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: चोरी करते दो लोग पकड़, पुलिस को सौंपे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: चोरी करते दो लोग पकड़, पुलिस को सौंपे
Thu, 14 Dec 2023 11:18 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
Updated Thu, 14 Dec 2023 11:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बद्दी की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी का मामला
पुलिस ने अदालत में किया पेश, 16 तक रिमांड पर भेजा
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी(सोलन)। बद्दी के हाउसिंग बोर्ड के फेस दो में लोगों ने चोरी करते हुए दो आरोपियों को पकड़ा और पुलिस के हवाले किया। इन चोरों ने एक मरम्मत हो रहे मकान का ताला तोड़ा और वहां टुल्लू पंप व तार चोरी किया, मगर उससे पहले वहां रहने वाले लोगों को इसकी भनक लग गई और चोरों को पकड़ लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें 16 दिसंबर तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।
बद्दी के फेस टू के मकान नंबर 53 में वर्तमान में मरम्मत का कार्य चल रहा है। यहां पर ठेकेदार मकान में ताला लगाकर अपने घर चला गया था। देर रात मकान का ताला तोड़ कर दो लोग प्रवीण और ऋषभ मकान में घुसे और वहां से टुल्लू पंप और काॅपर का तार लेकर भागने लगे। जैसे ही वह कमरे से निकले तो वहां रह रहे कुछ लोगों ने उन्हें देख लिया और शोर मचा कर इन लोगों को पकड़ लिया। बाद में दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया। डीेएसपी प्रियंक गुप्ता ने बताया कि पुलिस ने चोरी करने वाले आरोपी प्रवीण और ऋषभ को अदालत में पेश किया जहां से उन्हें तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।