फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Two passengers missing in churdhar forest found after 48 hours in critical condition

चूड़धार से 48 घंटे बाद गंभीर हालत में मिले लापता दो यात्री

Mon, 17 Jun 2019 09:18 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नौहराधार (सिरमौर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नौहराधार (सिरमौर) Published by: Krishan Singh Updated Mon, 17 Jun 2019 09:18 PM IST
विज्ञापन
Two passengers missing in churdhar forest found after 48 hours in critical condition
फाइल फोटो

चूड़धार की यात्रा के दौरान लापता हुए सोलन जिले के अर्की निवासी दो यात्री 48 घंटे बाद गंभीर हालत में मिले हैं। दोनों की हालत नाजुक बताई जा रही है। तीसरी नामक स्थान से भटककर यात्री गलत दिशा से जाते हुए कंडानाला के जंगल में मिले।

विज्ञापन


दोनों को 108 एंबुलेंस से सोलन अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। सोमवार को वन विभाग और पुलिस के जवानों ने ग्रामीणों के साथ चूड़धार के जंगल में सर्च ऑपरेशन छेड़ा था।
विज्ञापन


शनिवार को सोलन जिले के अर्की के पांच लोग चूड़धार यात्रा पर निकले थे। शिव मंदिर में दर्शन के बाद पांचों यात्री देर शाम को वापस चले। शाम करीब सात बजे तीसरी नामक स्थान पर चाय पीने के लिए रुके। इसके बाद वापस नौहराधार के लिए निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो यात्री भुवनेश्वर शर्मा (40) और कुलदीप (36) ने कुछ देर रुकने की बात कही। रात करीब दस बजे वहां से निकले तीनों युवक नौहराधार पहुंच गए। देर तक जब चाय पीने के बाद रुके दोनों यात्री नौहराधार नहीं पहुंचे तो उन्होंने उन्हें मोबाइल पर संपर्क किया।

रास्ता भटकने से हुए लापता

Two passengers missing in churdhar forest found after 48 hours in critical condition
फाइल फोटो

मोबाइल का सिग्नल नहीं मिल पाया। पुलिस के अनुसार रात करीब 11 बजे भुवनेश्वर व कपिल का फोन आया और कहा कि वे रास्ता भटक गए हैं। इसके बाद रात को तीनों यात्री उनकी तलाश में वापस जंगल की ओर गए।

लंबी तलाश के बाद भी जब उनका पता नहीं चला तो वह वापस नौहराधार आ गए। रविवार को वह पुन: साथियों को ढूंढने निकले, लेकिन रविवार दिनभर की तलाश के बाद भी दोनों का सुराग नहीं लगा। उन्होंने नौहराधार पुलिस चौकी में रिपोर्ट दर्ज करवाई।

सोमवार सुबह ही पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन छेड़ दिया। सोमवार को भी दिनभर पुलिस और वन विभाग के जवान ग्रामीणों के साथ दोनों की तलाश में जुटे रहे। देर शाम रेस्क्यू टीम ने दोनों को तलाश लिया है। रेस्क्यू टीम ने इसकी सूचना नौहराधार पुलिस चौकी को भी भेज दी है।

पहले भी लापता हुए हैं यात्री

एसएचओ संगड़ाह जीत राम ने कहा कि दिनभर चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद दोनों को ट्रेस कर लिया है। दोनों की हालत गंभीर है। उन्हें 108 एंबुलेंस से सोलन अस्पताल ले जाया जा रहा है। 

चूड़धार के जंगल में यात्रियों के लापता होने का यह पहला मामला नहीं है। इस वर्ष 16 अप्रैल को मध्य प्रदेश का एक लड़का और पंजाब की लड़की लापता हो गए थे।

दोनों को हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू किया गया। वर्ष 2018 में इसी जंगल में हरियाणा के पांच लोग रास्ता भटक गए थे। 2 जुलाई, 2018 को श्रुति भी तीसरी के पास ही लापता हो गई थी। इसका बाद कंकाल ही बरामद हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed