फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Two newly marriad youth killed in Chamba accident.

दो दुल्हनों की जिंदगी को हमेशा के लिए काला कर गया ‘काला महीना’

Sun, 04 Sep 2016 06:40 PM IST
रक्षपाल धीमान/अमर उजाला, नगरोटा सूरियां (कांगड़ा)
रक्षपाल धीमान/अमर उजाला, नगरोटा सूरियां (कांगड़ा) Updated Sun, 04 Sep 2016 06:40 PM IST
विज्ञापन
Two newly marriad youth killed in Chamba accident.

हिमाचल के चंबा में हुआ दर्दनाक हादसा कई परिवारों को गहरे जख्म दे गया। हादसे में मारे गए बासा गांव के जसवंत पुत्र चैन सिंह और अमनीश पुत्र सुशील को क्या पता था कि चंबा के जोत में आल्टो से उतर कर वे जिस टाटा सूमो में बैठने जा रहे हैं, वह कुछ ही दूरी पर उन्हें मौत के मुंह में ले जाएगी।

विज्ञापन


नगरोटा सूरियां की बासा और अमलेला पंचायत के गांव जरपाल के 15 युवकों में एक युवक पनाल्थ का रहने वाला था। इन्होंने मणिमहेश जाने का कार्यक्रम बनाया और 2 सितंबर को आल्टो और टाटा सूमो में सवार होकर यात्रा पर निकल गए।
विज्ञापन


चंबा के जोत में पहुंच कर सभी ने अपने-अपने मोबाइल से सेल्फियां लीं। जब चलने लगे तो उन्होंने सलाह की कि बासा के युवक टाटा सूमो में बैठें और जारपाल के युवक आल्टो में बैठें। मृतक जसवंत और अमनीश पहले आल्टो में बैठे थे और उतरकर टाटा सूमो में बैठ गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

जिस गाड़ी में बैठे वही खाई में जा गिरी

Two newly marriad youth killed in Chamba accident.

जोत से अभी थोड़ी ही दूर पहुंचे थे कि टाटा सूमो बस को पास देते समय पलट कर गहरी खाई में गिर गई। इससे 10 में से छह युवाओं की मौत हो गई। इनमें जसवंत और अमनीश सहित पांच बासा गांव के और एक पनाल्थ गांव का था।

छह में से दो शादीशुदा थे और चार अभी कुंवारे ही थे। शादीशुदा युवाओं में शमशेर सिंह धीमान की शादी बैजनाथ की रुचि के साथ 25 अप्रैल को हुई थी और उसके हाथों की मेहंदी भी अभी सूखी नहीं थी कि सुहाग उजड़ गया।

जबकि अनिल की शादी नौ महीने पहले दिसंबर में हरिपुर की ज्योति के साथ हुई थी। हिमाचली रिवाज के तहत आजकल काला महीना चल रहा है और नई नवेली दुल्हन शादी के बाद पहले साल काला माह मायके में काटती हैं, लेकिन रुचि और ज्योति दोनों के लिए काला महीना जिंदगी को ही काला कर गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed