{"_id":"5d6803bb8ebc3e016e026825","slug":"two-more-municipal-corporations-will-be-formed-in-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में बनेंगे दो और नगर निगम, आबादी 50 हजार होना जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल में बनेंगे दो और नगर निगम, आबादी 50 हजार होना जरूरी
Thu, 29 Aug 2019 10:26 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 29 Aug 2019 10:26 PM IST
विज्ञापन
राजधानी शिमला और धर्मशाला के बाद अब प्रदेश सरकार सोलन और पालमपुर भी नगर निगम बनाने पर विचार कर रही है। यह मामला सरकार के पास काफी समय से विचाराधीन है। शहरी विकास मंत्री सरवीण चौधरी ने यह जानकारी गुरुवार को विधानसभा में पालमपुर के विधायक आशीष कुमार बुटेल की ओर से पूछे गए लिखित प्रश्न के उत्तर में दी।
विज्ञापन
शहरी विकास मंत्री सरवीण चौधरी ने जानकारी दी कि संबंधित नगर परिषद की आबादी 50 हजार से अधिक होनी चाहिए। इन नगर परिषद की सालाना आय दो करोड़ व इससे अधिक होनी चाहिए। नगर परिषदों को मानदंड पूरे करने के बाद इस योजन को सिरे चढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन