फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Two minor girls were married off, investigation underway

Shimla News: दो नाबालिग लड़कियों की करवा दी शादी, जांच शुरू

Mon, 12 Jan 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jan 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Two minor girls were married off, investigation underway
गर्भवती होने पर जांच कराने आईं थीं अस्पताल
विज्ञापन

अस्पताल प्रबंधन की सूचना पर पुलिस ने दर्ज किया केस
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। जिले में दो नाबालिग लड़कियों की शादी का मामला सामने आया है। पुलिस ने दोनों ही मामलों में बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। इसका खुलासा तब हुआ जब दोनों लड़कियां गर्भवती होने के बाद जांच करवाने अस्पताल पहुंचीं।


इस दौरान जब उनके दस्तावेजों की जांच की गई तो पता चला कि दोनों की उम्र 18 साल से कम है। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने दोनों नाबालिगों के बयान दर्जकर भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्जकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में दोनों ने बताया कि उनसे बहला फुसलाकर शादी की गई है। पुलिस ने दोनों ही मामलों में पॉक्सो एक्ट की धाराएं भी जोड़ी हैं। इसमें एक की उम्र 16 साल और दूसरी की उम्र 18 से कम है। प्रदेश सरकार के नियमों के मुताबिक युवती की शादी के लिए कम से कम 18 साल की उम्र होना अनिवार्य है। इसके बावजूद प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में जानकारी के अभाव में कम उम्र की युवतियों की शादी के मामले सामने आते रहते हैं। इसको लेकर पुलिस कानून के आधार पर सख्त कार्रवाई कर रही है। दोनों ही मामले चिड़गांव पुलिस स्टेशन में दर्ज किए गए हैं। यह दोनों मामले अलग-अलग क्षेत्रों के हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article