फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   two million households subsidized gas will be Close in himachal.

झटका: लाखों परिवारों को नहीं मिलेगी गैस सब्सिडी

Tue, 03 Mar 2015 10:43 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/ अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 03 Mar 2015 10:43 AM IST
विज्ञापन
two million households subsidized gas will be Close in himachal.

हिमाचल में पौने दो लाख से ज्यादा परिवारों को मार्च में गैस सब्सिडी नहीं मिलेगी। केंद्र सरकार की पहल (संशोधित डीबीटीएल) योजना के तहत आधार कार्ड से गैस एजेंसी और बैंक को लिंकेज नहीं करवाने के चलते इन परिवारों को 668 रुपये में गैस सिलेंडर खरीदना पड़ेगा।

विज्ञापन


मार्च में गैस सिलेंडर की कीमत चार रुपये बढ़ी है। योजना से जुड़ चुके परिवारों को 659 रुपये में सिलेंडर मिलेगा जबकि योजना से नहीं जुड़ने वाले परिवारों को वैट के नौ रुपये भी चुकाने होंगे।
विज्ञापन


गैस सिलेंडरों की इस राशि में राजधानी शिमला में पचास रुपये होम डिलीवरी चार्ज भी चुकाना पड़ेगा। पहल योजना से जुड़ चुके परिवारों को मार्च में केंद्र सरकार 222.65 रुपये की सब्सिडी लौटाएगी। प्रदेश में 12 लाख रसोई गैस उपभोक्ता हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

85 प्रतिशत उपभोक्ता पहल योजना से जुड़े

two million households subsidized gas will be Close in himachal.

85 प्रतिशत उपभोक्ता पहल योजना से जुड़ चुके हैं। करीब 1.80 लाख उपभोक्ता अभी योजना से नहीं जुड़े हैं। आईओसी की प्रबंधक मानसी दुल्लो ने कहा कि नए रेट प्रदेश भर में लागू हो गए हैं।

उन्होंने उपभोक्ताओं से अपना आधार कार्ड नंबर गैस एजेंसी और बैंक में पंजीकृत करवाने की अपील की है। उन्होंने बताया कि जिला कांगड़ा में सबसे अधिक तीन लाख और जिला शिमला में दो लाख रसोई गैस उपभोक्ता हैं।

14 फरवरी तक आधारकार्ड नहीं बनवाने वाले उपभोक्ताओं को सरकार ने 14 मई तक सब्सिडी वापस लेने का आखिरी मौका दिया है।

शर्त रखी है कि अगर बाजार भाव पर गैस सिलेंडर खरीदने वाला उपभोक्ता 14 मई तक आधार कार्ड बनवा लेता है और गैस एजेंसी में लिंकेज करवा लेता है तो उसे भी सिलेंडर की सब्सिडी लौटा दी जाएगी। मई में सब्सिडी की राशि लैप्स होने से जुलाई में इसका लाभ नहीं मिल सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed