हरसर गोलीकांड: दो दोस्तों की मौत के बाद फरार तीसरे आरोपी की तलाश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा के हरसर में हुए गोलीकांड में दो दोस्तों की मौत के बाद फरार तीसरे आरोपी पर केस दर्ज हो गया है। नरेश कुमार निवासी नगरोटू के खिलाफ को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीम भेज दी गई है।
उधर, गोलीकांड में मारे गए मोहन सिंह और राजेश कुमार के शव रविवार को पोस्टमार्टम के लिए टांडा मेडिकल कॉलेज भेजे गए। डीएसपी जवाली मेघनाथ चौहान ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल से पिस्तौल से चली गोलियों के खाली खोल बरामद किए हैं।
बंदूक के साथ मोटरसाइकिल और स्कूटी को भी कब्जे में ले लिया है। उन्होंने कहा कि फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। मामले में नरेश कुमार निवासी नगरोटू के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
गिरफ्तारी के बाद ही होगा खुलासा
नरेश की गिरफ्तारी के उपरांत ही मामले के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा। बीते शनिवार को जवाली के हरसर बाजार में तीन दोस्तों ने शराब पीने के बाद मामूली कहासुनी पर एक-दूसरे पर गोलियां चला दी थीं। गोलीकांड में एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।
गोली चलाने वाला तीसरा आरोपी फरार हो गया है। इसे गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीम भेजी गई है। गोलीकांड में मरने वालों में हरसर पंचायत का पूर्व प्रधान मोहन सिंह मोनू (42) पुत्र प्रकाश चंद निवासी हरसर और राजेश कुमार (32) पुत्र भवानी सिंह निवासी पनालथ शामिल हैं।