फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Two leopard Missing From Gopalpur Zoo at Kangra.

गोपालपुर चिड़ियाघर से गायब हुए दो तेंदुए, बड़ी साजिश का अंदेशा, अलर्ट जारी

Thu, 16 Mar 2017 10:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पालमपुर (कांगड़ा)
ब्यूरो/अमर उजाला, पालमपुर (कांगड़ा) Updated Thu, 16 Mar 2017 10:03 AM IST
विज्ञापन
Two leopard Missing From Gopalpur Zoo at Kangra.

हिमाचल के धौलाधार प्राकृतिक चेतना केंद्र (चिड़ियाघर) गोपालपुर से मंगलवार रात एक मादा समेत तीन तेंदुए संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गए हैं। मुख्य पिंजरे समेत बाहर की मोटी लोहे की जाली भी कटी हुई मिली है।

विज्ञापन


बुधवार सुबह तलाशने पर एक तेंदुआ पिंजरे के बाहर छिपा मिला, जिसे पकड़ लिया गया है। 16 साल का नर और चार साल की मादा तेंदुआ का कहीं कोई अता-पता नहीं हैं। चिड़ियाघर से तेंदुओं के लापता होने की खबर फैलते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन


जिला प्रशासन ने अलर्ट जारी करते हुए सभी प्रधानों को लोगों को सचेत करने के निर्देश दिए हैं। अभिभावकों को बच्चों को अकेले स्कूल न भेजने की हिदायत दी गई है। पुलिस को अंदेशा है कि जिस तरह से दोनों जालियां काटी गईं हैं ये तेंदुओं को भगाने की साजिश भी हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जालियां काटकर भगाए गए हैं तेंदुए

Two leopard Missing From Gopalpur Zoo at Kangra.

गौरतलब है कि चार साल पहले भी गोपालपुर चिड़ियाघर से तेंदुए को भगाने की कोशिश हुई थी। बुधवार सुबह चौकीदार ने जैसे ही तेंदुओं के लापता होने सूचना दी विभाग और जिला प्रशासन के अधिकारियों में हड़कंप मच गया।

पालमपुर के एसडीएम और डीएसपी ने चिड़ियाघर का दौरा किया। वन विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। तेंदुओं की तलाश को वन विभाग व पुलिस की 3 टीमें गठित की गईं जो क्षेत्र का चप्पा-चप्पा छान रही हैं।

चिड़ियाघर की जालियां किसने काटी हैं इसकी जांच शुरू कर दी गई है। डीएसपी पालमपुर विकास धीमान ने कहा कि जू से दो तेंदुए लापता हैं। जालियां कैसे और किसने काटी हैं छानबीन की जा रही है। 

मांस और अखबार के टुकड़े मिले, बड़ी साजिश का अंदेशा

Two leopard Missing From Gopalpur Zoo at Kangra.

मौके पर मिला मांस और अखबारों के टुकड़े मिले हैं। इससे यह भी अंदेशा जताया जा रहा है कि पहले किसी ने तेंदुओं को कुछ खिला कर बेहोश किया और बाद में जालियां काट कर उन्हें निकाल कर ले गए हों। इसके पीछे खाल तस्कर गिरोह की आशंका भी जताई जा रही है।

लेकिन घटना की सच्चाई का पता जांच के बाद ही लग पाएगा। यह भी जांच हो रही है कि जो तेंदुआ अपने पिंजरे से निकल कर दूसरी जगह छिप गया था, उसके पिंजरे का गेट किसने खोला। इसमें विभाग के किसी कर्मचारी के शामिल होने की संभावना से भी इंकार नहीं किया जा सकता है। 

दोषियों के खिलाफ होगी कार्रवाई : डीएफओ 

Two leopard Missing From Gopalpur Zoo at Kangra.

डीएफओ वन्य प्राणी विभाग नितिन पाटिल ने बताया कि गोपालपुर चिड़ियाघर में कुल 12 तेंदुए हैं। एक तेंदुआ वहीं पर था। दो तेंदुए लापता हुए हैं, इसकी विभाग जांच कर रहा है। विभाग ने पुलिस को भी मामला सौंपा है। घटना कैसे घटी है,  इसकी छानबीन चल रही है। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होगी।

मामला गंभीर, जांच जारी : एसडीएम
एसडीएम पालमपुर अजीत भारद्वाज ने कहा कि मामला गंभीर है। जांच जारी है। दोषी व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। किसी को तेंदुओं के बारे में पता चलता है तो पुलिस प्रशासन को सूचित कर सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed