फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Two Lakh subscribers of Music Hunterz YouTube Channel in Himachal Pradesh

दो लाख लोगों तक एक क्लिक में पहुंच रहा है पहाड़ी गीत

Sat, 19 Jan 2019 12:52 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 19 Jan 2019 12:52 PM IST
विज्ञापन
Two Lakh subscribers of Music Hunterz YouTube Channel in Himachal Pradesh

पहाड़ी गीतों पर आधारित यू-ट्यूब चैनल म्यूजिक हंटर्ज ने दो लाख लोगों तक अपनी पहुंच बना ली है। इस पर सवा पांच करोड़ से ज्यादा बार विजिट किया जा चुका है। वर्ष 2014 में कोटखाई के युवा भाइयों गौरव गांगटा, सौरभ गांगटा और अंकित गांगटा ने म्यूजिक हंटर्ज नाम से एक यू-ट्यूब चैनल लांच किया था।

विज्ञापन


तब इस दिशा में प्रदेश के चुनिंदा युवक ही सोच रहे थे। हाल ही में यू-ट्यूब की ओर से म्यूजिक हंटर्ज को वैरिफाइड टिक मार्क बैज भी प्राप्त हुआ है, जिसका मतलब है कि यह यू-ट्यूब पर यह एक स्थापित चैनल की श्रेणी में आता है।
विज्ञापन


गौरव गांगटा, सौरभ गांगटा और अंकित गांगटा ने बताया कि शुरू में चैनल की सब्सक्रिप्शन नाममात्र ही थी। इस चैनल की प्रसिद्धि का अनुमान यहीं से लगाया जा सकता है कि चार महीने पहले तक इस चैनल से एक लाख लोग जुड़े थे और आज चार महीने के बाद यह आंकड़ा दो लाख से पार हो गया है। यानी यू-ट्यूब पर अपलोड कोई भी वीडियो सीधे दो लाख लोगों तक पहुंचता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Two Lakh subscribers of Music Hunterz YouTube Channel in Himachal Pradesh

28 फरवरी 2014 को इसमें पहला पहाड़ी गीत अपलोड किया गया था, जिस समय चैनल की सब्सक्रिप्शन नाममात्र थी और आज देखते देखते दो लाख लोगों की सब्सक्रिप्शन और 53 मिलियन की व्यूअरशिप हासिल हो चुकी है। यह चैनल हिमाचली, उत्तराखंडी गीतों पर आधारित है।

उनका प्रयोजन इस चैनल के जरिए अपनी संस्कृति को बचाए रखना और देश-विदेश तक पहुंचाना है। इस चैनल पर नाटी ‘सिरमौर वालिये’ को दस मिलियन, ‘सही पकड़े हैं’, को  3.2 मिलियन, ‘डूंगे नालुये’ को 3 मिलियन और ‘पोइसन’ को 2.6 मिलियन लोग देख चुके हैं।

पहाड़ी नाटी ट्रेंडिंग लिस्ट में शुमार है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, वन मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर आदि की ओर से म्यूजिक हंटर्ज को हिमाचली संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए सम्मानित किया जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed