फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Two Killed in Tractor Accident at Solan.

ट्रैक्टर हादसे में दो की मौत, बाकी दो ने छलांग लगाकर बचाई जान

Sun, 23 Oct 2016 10:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बददी/रामशहर (सोलन)
ब्यूरो/अमर उजाला, बददी/रामशहर (सोलन) Updated Sun, 23 Oct 2016 10:12 AM IST
विज्ञापन
Two Killed in Tractor Accident at Solan.

हिमाचल के सोलन में गंबर खड्ड में अवैध खनन में लगे एक ट्रैक्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने से दो युवकों की मौत हो गई। ट्रैक्टर में सवार अन्य दो युवकों ने छलांग मारकर जान बचा ली लेकिन उन्हें चोटें लगी हैं। हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


इस दुर्घटना ने एक बार फिर पुलिस जिला बद्दी में हो रहे खनन की पोल खोलकर रख दी है। मामले में पुलिस ने भादसं की धारा 289, 337, 304ए के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है। अवैध खनन को लेकर भी पुलिस जांच के बाद कार्रवाई की बात कह रही है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक शुक्रवार देर रात के गंबर खड्ड से ट्रैक्टर नंबर एचपी 12ई-7186 में चालक रंजीत तीन अन्य मजदूरों के साथ बजरी उठा रहा था। इसी दौरान रात साढ़े नौ बजे के करीब जब ट्रैक्टर खड्ड से बजरी लेकर चलौणी गांव के पास पहुंचा तो ट्रॉली में आगे से हवा में झूल गई और बैक होते हुए करीब 150 फीट गहरी खाई में जा गिरा।

विज्ञापन
विज्ञापन

दो ने छलांग लगाकर बचा ली जान

Two Killed in Tractor Accident at Solan.

इस कारण ट्रैक्टर चालक रंजीत (42) पुत्र तेजराम गांव खेड़ा थाना नालागढ़ और मजदूर अरिवंद (18) पुत्र त्रिपाल सिंह, गांव कोडी बचैटा जिला संबल यूपी की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।

यूपी के कोडी गांव के ही दो अन्य मजदूर बीनू यादव (18) और उमेश कुमार (25) को ट्रैक्टर से छलांग लगाते हुए चोटें आई हैं। शवों को रामशहर थाना पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नालागढ़ अस्पताल भिजवा दिया है। एसपी बशेर सिंह चौहान ने कहा कि मामले में छानबीन जारी है। अवैध खनन को लेकर भी जांच की जा रही है।

ट्राला ने रौंदा स्कूट सवार, मौके पर मौत

Two Killed in Tractor Accident at Solan.

हमीरपुर के बड़सर थाना के सामने एक ट्राला चालक ने स्कूटर सवार को रौंद दिया। इसमें स्कूटर सवार की मौके पर मौत हो गई है। पुलिस ने घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।

शनिवार दोपहर एक एक स्कूटर सवार बड़सर से मैहरे की ओर जा रहा था। इस दौरान विपरीत दिशा से तेज रफ्तार में जा रहे ट्राला चालक ने स्कूटर सवार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि हादसे में स्कूटर सवार की मौके पर ही मौत हो गई है।

हालांकि स्कूटर सवार अकेला था ऐसे में उसकी पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने स्कूटर नंबर के आधार पर मृतक की पहचान के लिए छानबीन शुरू कर दी है। ट्राला चालक हादसे के बाद मौके से फरार हो गया है।

पुलिस ने ट्राला को कब्जे में लेकर चालक के खिलाफ मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। उधर, एएसपी डा. शिव कुमार का कहना है कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed