{"_id":"581b3ca14f1c1bab314377e6","slug":"two-killed-in-road-accident-at-baddi","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाइवे पर भीषण हादसा, ड्रग इंस्पेक्टर समेत दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाइवे पर भीषण हादसा, ड्रग इंस्पेक्टर समेत दो की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, बद्दी (सोलन)
Updated Fri, 04 Nov 2016 09:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के एनएच-21 ए पर बद्दी बैरियर के समीप कोना गांव में वीरवार सुबह सात बजे एचआरटीसी बस, इनोवा गाड़ी और बाइक के बीच टक्कर में बद्दी के ड्रग इंस्पेक्टर सुरेश नायक सहित दो की मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन
हादसे में इनोवा गाड़ी में सवार दो अन्य गंभीर घायल पीजीआई चंडीगढ़ में भर्ती हैं। बाइक सवार और बस में सवार 12 घायलों को पिंजौर तथा चंडीगढ़ के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा है कि हादसा बस चालक सचिन की तेजरफ्तारी और लापरवाही से हुआ है।
विज्ञापन
पिंजौर थाना पुलिस ने बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हादसे में इनोवा गाड़ी की चालक साइड के परखच्चे उड़ गए। इसमें सवार ड्रग इंस्पेक्टर सुरेश नायक उम्र (28) पुत्र लाल मल गांव बुशेहर जिला मंडी और चालक पवन कुमार (38) पुत्र रंजीत निवासी ज्वाली (कांगड़ा) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दो अन्य घायलों की पहचान नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार ड्रग इंस्पेक्टर रोहडू में अपने दोस्त की शादी में शरीक होकर लौट रहे थे। उनके दोस्त भी पांवटा में ड्रग इंस्पेक्टर के पद पर तैनात हैं। बददी से पांच किलोमीटर दूर कोना गांव में हादसा हुआ। ऊना डिपो की बस शिमला जा रही थी। यह इनोवा नंबर पीबी 01बी-7344 से टकरा गई। इस दौरान एक बाइक सवार भी इसकी चपेट में आ गया।