फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Two killed as Car crush bike at Kangra.

तेज रफ्तार कार ने बाइक सवारों को रौंदा, पंजाब के दो लोगों की मौत

Tue, 19 Jul 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, डमटाल(कांगड़ा)
ब्यूरो/अमर उजाला, डमटाल(कांगड़ा) Updated Tue, 19 Jul 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
Two killed as Car crush bike at Kangra.

हिमाचल के जिला कांगड़ा के डमटाल में ठाकुरद्वारा पुलिस चौकी के तहत नेशनल हाईवे पर मीलवां में कार और बाइक की टक्कर में बाइक पर सवार दो लोगों की मौत हो गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार रविवार को देर शाम जालंधर-पठानकोट नेशनल हाईवे पर गांव मीलवां के पास पठानकोट से जालंधर जा रही एक स्विफ्ट कार ने आगे चल रहे बाइक सवारों को रौंद डाला। इस दर्दनाक हादसे में दोनों बाइक सवारों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


वहीं, आरोपी चालक कार मौके पर छोड़कर घटनास्थल से भाग गया। जैसे ही हादसा हुआ तो वाहन चालकों ने वाहन रोककर तुरंत सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर ठाकुरद्वारा पुलिस चौकी के प्रभारी राजेंद्र कुमार अपनी पुलिस टीम सहित मौका पर पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

गुरदासपुर के रहने वाले थे दोनों मृतक

Two killed as Car crush bike at Kangra.

पुलिस ने हादसे के बाद दोनों शवों को कब्जे में ले लिया। मृतकों की पहचान जोगिंद्र सिंह (55) और अवतार सिंह (45) निवासी गांव मीरपुर डाकघर बयानपुर जिला गुरदासपुर के रूप में हुई है। मृतक जोगिंद्र सिंह एक सेवानिवृत सैनिक था।

दोनों एक ही गांव के रहने वाले है और किसी काम से मुकेरिया जा रहे थे। चौकी प्रभारी राजेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस ने मौके से फरार आरोपी कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed