फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Two IT Park Will Be Establish at Shimla and Dharamshala.

हिमाचल में बनेंगे दो और आईटी पार्क, सैकड़ों को मिलेगी नौकरी

Mon, 09 Jan 2017 11:02 AM IST
प्रखर दीक्षित/अमर उजाला, शिमला
प्रखर दीक्षित/अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 09 Jan 2017 11:02 AM IST
विज्ञापन
Two IT Park Will Be Establish at Shimla and Dharamshala.

हिमाचल में दो और आईटी पार्क स्थापित करने की तैयारी है। प्रदेश सरकार शिमला के कसुम्पटी और धर्मशाला में पार्क बनाने के लिए जमीन देगी। एसडीए कांप्लेक्स और बालूगंज के बाद अब हिमाचल में चार आईटी पार्क होंगे।

विज्ञापन


दो नए आईटी पार्क बनने से प्रदेश के सैकड़ों युवाओं का रोजगार मिलेगा। केंद्रीय प्रौद्योगिकी मंत्रालय का सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स ऑफ इंडिया (एसटीपीआई) इन आईटी पार्क को स्थापित करेगा। इसके लिए प्रदेश सरकार जमीन उपलब्ध कराएगी।
विज्ञापन


सूत्रों की मानें तो आईटी विभाग कसुम्पटी में अपनी जमीन देने को तैयार है। विभाग ने जमीन देने के लिए राजस्व विभाग से संपर्क किया है। इसी वित्त वर्ष में विभाग जमीन उपलब्ध कराने की प्रक्रिया पूरी कर लेगा। उधर, धर्मशाला में भी आईटी पार्क के उपयुक्त जमीन देखी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सैकड़ों युवाओं को मिलेगा रोजगार

Two IT Park Will Be Establish at Shimla and Dharamshala.

प्रधान सचिव आईटी जेसी शर्मा ने बताया कि एसटीपीआई की ओर से दो आईटी पार्क  बनाने के लिए प्रपोजल मिला है। विभाग सालाना एक रुपये की लीज पर जमीन उपलब्ध कराने पर विचार कर रहा है। अगर नए पार्क स्थापित होते हैं तो कई आईटी कंपनियां हिमाचल में अपना सेटअप लगाएंगी।

सैकड़ों युवाओं को रोजगार मिलेगा। गौर हो कि एसटीपीआई शिमला के एसडीए कांप्लेक्स और बालूगंज में पहले ही दो आईटी पार्क संचालित कर रहा है। इनमें तेरह आईटी कंपनियों के दफ्तर हैं। इन कंपनियों में हिमाचल के करीब 400 युवाओं को रोजगार मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed