{"_id":"61a7a9669260087cdb5dcf8e","slug":"two-hundered-shop-constructed-in-shimla-shimla-city-news-sml3920547199","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर की मीट मार्केट में बनेंगी दो सौ नई दुकानें, प्लान तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर की मीट मार्केट में बनेंगी दो सौ नई दुकानें, प्लान तैयार
विज्ञापन
शहर की मीट मार्केट में होगा दुकानों का निर्माण, हिमुडा ने मंजूरी के लिए भेजा प्रस्ताव
क्रॉसर
पुरानी दुकानों को तोड़कर बनेंगी नई दुकानें
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी में सब्जी मंडी, लोअर बाजार और रामबाजार की तर्ज पर अब शहर की मीट मार्केट को भी स्मार्ट बनाया जाएगा। यहां नगर निगम की जर्जर पुरानी दुकानों की जगह प्रीफेब तकनीक से दो सौ नई दुकानें बनेंगी।
स्मार्ट सिटी मिशन के तहत इस प्रोजेक्ट का काम किया जाएगा। हिमुडा ने इसका प्लान और ड्राइंग तैयार कर मंजूरी के लिए स्मार्ट सिटी प्रबंधन को भेज दी है। इस प्लान को मंजूरी मिलते ही हिमुडा इसकी टेंडर प्रक्रिया शुरू करेगा। इस प्लान के मुताबिक वर्तमान दुकानों को चरणबद्ध तरीके से तोड़ा जाएगा। इनकी जगह प्रीफेब तकनीक से पक्की दुकानें तैयार होंगी। सभी दुकानें एक आकार में बनेंगी। अभी 80 से अधिक दुकानें मीट मार्केट में हैं। इनमें ज्यादातर जर्जर हालत में हैं। कई दुकानों में अवैध निर्माण भी किए हैं। प्रीफेब तकनीक से इन पुरानी दुकानों की जगह नई दुकानें तो बनेंगी ही, साथ ही बाकी खाली जगहों पर भी नई दुकानें तैयार होंगी। सब्जी मंडी की सड़क भी चौड़ी की जाएगी। स्मार्ट सिटी मिशन के तहत शहर में कुल 467 दुकानें प्रीफेब तकनीक से बननी हैं। इन पर करीब 20 करोड़ रुपये का बजट खर्च होगा।
नगर निगम कार्यालय पर भी मंजूरी का इंतजार
सब्जी मंडी मैदान पर शहरवासियों को एक छत के नीचे सभी सुविधाएं देने के लिए बनने वाले नगर निगम कार्यालय का प्लान और ड्राइंग भी हिमुडा ने तैयार कर स्मार्ट सिटी प्रबंधन को भेज दिया है। मंजूरी मिलते ही इसके टेंडर भी कॉल किए जाएंगे। इस प्रोजेक्ट पर करीब 50 करोड़ रुपये खर्च होने हैं। नगर निगम सदन में भी इस काम को जल्द शुरू करने को लेकर चर्चा हो चुकी है।
विज्ञापन
मंजूरी के लिए भेजा है प्लान : अभियंता
स्मार्ट सिटी मिशन के तहत मीट मार्केट में नई दुकानें बनाने संबंधी प्रस्ताव तैयार कर मंजूरी के लिए भेज दिया है। मंजूरी मिलते ही इस पर काम शुरू कर दिया जाएगा।
-अंजोरी कपूर, अधीक्षण अभियंता हिमुडा