फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Two drowned in mandi and kullu beas river and parvati river

उफनती नदियों में ढाई साल के मासूम समेत दो लोग डूबे

Mon, 16 Jul 2018 12:11 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 16 Jul 2018 12:11 PM IST
विज्ञापन
Two drowned in mandi and kullu beas river and parvati river

हिमाचल में उफनती नदियों में ढाई साल के मासूम समेत दो लोग डूब गए। कुल्लू के हाथीथान में पार्वती नदी में डूबे बच्चे लक्ष्य ठाकुर निवासी खाबल का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है जबकि मंडी में ब्यास में बहा युवक अभी लापता है।

विज्ञापन


जिला प्रशासन की चेतावनी के बावजूद स्थानीय लोग और पर्यटक उफनती नदियों के किनारे जा रहे हैं। उधर, मौसम विभाग ने सोमवार को प्रदेश के मैदानी व मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। 21 जुलाई तक प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश का दौर रहने के आसार हैं।

विज्ञापन

Two drowned in mandi and kullu beas river and parvati river

शनिवार रात को धर्मशाला समेत प्रदेश के कुछ हिस्सों में मूसलाधार बारिश हुई। चंबा में शनिवार देर रात से सुबह तक भरमौर-पठानकोट मार्ग नैनीखड्ड के पास बाधित रहा। रविवार को प्रदेश के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज हुई।

ऊना में अधिकतम तापमान 36.0, भुंतर में 34.6, कांगड़ा में 32.3, सुंदरनगर में 32.4, बिलासपुर में 33.0, हमीरपुर में 33.3, चंबा में 32.0, नाहन 28.5, धर्मशाला में 28.6, शिमला में 23.1 और डलहौजी में 20.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed