फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   two dies in road accidents in rampur and mandi.

सड़क हादसों में युवती सहित दो की मौत

Tue, 06 Oct 2015 07:03 PM IST
Updated Tue, 06 Oct 2015 07:03 PM IST
विज्ञापन
two dies in road accidents in rampur and mandi.

कुमारसैन के अंतर्गत सैंज-लूहरी मार्ग पर एक आल्टो कार गहरी खाई में गिर गई। हादसे में घायल एक युवती ने अस्पताल जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। तीन अन्य भी घायल हुए हैं जिनका रामपुर के खनेरी अस्पताल में उपचार चल रहा है। कार में सवार युवक और युवतियां रामपुर से आनी की ओर जा रहे थे। इस दौरान सैंज-लूहरी मार्ग पर गनपत स्टोर के पास आल्टो कार (डीएल 9 सीएन 5092) अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 200 मीटर नीचे खाई में गिर गई।

विज्ञापन


इससे चालक नितिन कुमार (21) पुत्र अशोक कुमार गांव सांगली, मोनिका (18) पुत्री ईश्वर सिंह गांव करसौली नरेण, राकेश (19) पुत्र राजू राम गांव करसौली नरेण और रेखा गांव देवठी घायल हो गए। हादसे में घायल रेखा ने अस्पताल पहुंचने से पहले रास्ते में ही दम तोड़ दिया। थाना प्रभारी कुमारसैन विरोचन नेगी ने मामले की पुष्टि की है।

विज्ञापन

बाइक दुर्घटना में युवक की मौत, एक घायल

two dies in road accidents in rampur and mandi.

बल्ह क्षेत्र के नागचला में बाइक दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। वहीं बाइक पर सवार दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। बाइक पर सवार दोनों युवक सेना भर्ती के लिए मंडी आ रहे थे। सोमवार रात करीब एक बजे बाइक (एचपी 30-4046) पर सवार होकर दो युवक बल्ह क्षेत्र के मांडल गांव से मंडी की ओर आ रहे थे। नागचला के पास बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

हादसे में बाइक पर सवार 21 वर्षीय योगेश्वर पुत्र मेघ सिंह निवासी मठयाणी करसोग और 21 वर्षीय प्रवीण कुमार पुत्र मनी राम निवासी घ्राण सदर गंभीर रूप से घायल हो गए। इन्हें उपचार के लिए जोनल अस्पताल मंडी लाया गया जहां योगेश्वर ने दमतोड़ दिया। बल्ह थाना प्रभारी संजीव सूद ने मामले की पुष्टि की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed