फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   two died in road accidents in solan and shimla.

अलग-अलग हादसों में दो लोगों की मौत

Tue, 24 Mar 2015 10:19 AM IST
Updated Tue, 24 Mar 2015 10:19 AM IST
विज्ञापन
two died in road accidents in solan and shimla.

नालागढ़-दीगल मार्ग पर साल का नाला गांव के समीप मृतक चालक चमन लाल (28) पुत्र सुदर्शन तहसील कसौली के गांव जैतला का रहने वाला था। रामशहर पुलिस ने पोस्मार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस के अनुसार यह घटना रविवार रात्रि की है, लेकिन पुलिस को सुबह साढ़े सात बजे फोन पर सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौक पर पहुंची। टाटा सूमो एचपी 12 ई-1427 सड़क से करीब पचास फीट गहरी खाई में गिरी हुई थी और चालक चमन लाल की मौके पर मौत हो गई थी।

विज्ञापन


थाना प्रभारी राजू ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए नालागढ़ भेज दिया गया। दोपहर बाद पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। बड़लग पंचायत प्रधान सतीश चंद ने बताया कि मृतक चमन लाल अपने पीछे पत्नी को छोड़ गया है। चमन लाल की मौत होने पर गांव में मातम छाया हुआ है। उधर, नायब तहसीलदार धर्म सिंह कायथ ने बताया कि मृतक के परिजनों को दस हजार रुपये फौरी राहत के रूप में प्रदान किए गए हैं।

विज्ञापन

होटल की छत से गिरकर युवक की मौत

two died in road accidents in solan and shimla.

राजधानी शिमला के सर्कुलर रोड पर ओल्ड बस स्टैंड के पास स्थित एक निजी होटल की छत पर काम कर रहे एक मजदूर की मौत हो गई है। हादसा सोमवार सुबह करीब साढ़े दस बजे हुआ। मजदूर होटल की छत की मरम्मत का काम कर रहा था। पांव फिसलने से मजदूर छत से गिर गया और सर्कुलर रोड पर जा गिरा। गिरने से आई गंभीर चोटों के कारण मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने होटल मालिक के खिलाफ लापरवाही से काम करवाने और सुरक्षा संबंधित नियमों की अनुपालना न करने का मुकद्दमा दर्ज किया है।

सदर पुलिस ने बताया है कि सोमवार सुबह करीब साढ़े दस बजे होटल की छत पर कुछ कामगार छत की मरम्मत और रंगने का काम कर रहे थे। इसी दौरान शीशराम (40) निवासी मांगू अर्की जिला सोलन का पांव फिसल गया और वह सर्कुलर रोड पर जा गिरा। सड़क पर गिरने से वह लहूलुहान हो गया। मजदूर को उपचार को फौरन रिपन अस्पताल ले जाया गया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भजन नेगी ने होटल मालिक के खिलाफ मामला दर्ज होने की पुष्टि की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed