{"_id":"679b6b179533387b180e7bf2","slug":"two-died-in-road-accident-shimla-news-c-19-sml1001-479063-2025-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: खैरा प्रोजेक्ट के पास सतलुज किनारे जा गिरा ट्रक , चालक-सहायक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: खैरा प्रोजेक्ट के पास सतलुज किनारे जा गिरा ट्रक , चालक-सहायक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर से सुन्नी ओर आते समय वाहन से नियंत्रण खोने से हादसा
चालक ने मौके पर मौत, सहायक ने आईजीएमसी में तोड़ा दम
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। सुन्नी-लुहरी-रामपुर मार्ग पर खैरा प्रोजेक्ट के समीप वीरवार सुबह एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त होकर सतलुज किनारे जा गिरा। हादसे में चालक और क्लीनर की मौत हो गई। ट्रक चालक प्रेमचंद पुत्र कर्मचंद सूजा गांव डाकघर मटरू तहसील जोगिंद्रनगर जिला मंडी का रहने वाला था, जबकि सहायक जयपाल पुत्र शीशराम पारनू तहसील अर्की जिला सोलन से संबंध रखता था।
पुलिस के मुताबिक वीरवार सुबह करीब 6:08 बजे हादसा हुआ। ट्रक रामपुर से सुन्नी की ओर आ रहा था। खैरा प्रोजेक्ट के समीप अचानक चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और गाड़ी 150 मीटर नीचे सतलुज किनारे जा गिरी। खैरा प्रोजेक्ट में तैनात कर्मी और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और सुन्नी पुलिस को हादसे के बारे में सूचित किया। सुन्नी पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और फौरन बचाव कार्य शुरू किया। चालक और सहायक को उपचार के लिए सुन्नी अस्पताल ले जाया गया। जहां चालक प्रेमचंद को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जयपाल को गंभीर हालत में प्राथमिक उपचार के बाद आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया गया। उपचार के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया। पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं। पुलिस ने केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। सुन्नी-लुहरी-रामपुर मार्ग पर आए दिन सड़क हादसों में लोग जान गंवा रहे हैं। इसकी मुख्य वजह यह है कि मार्ग काफी संकरा है। ज्यादातर जगहों पर पैरापिट और क्रैश बैरियर भी नहीं हैं। इससे पहले सीमेंट की सप्लाई लेकर रामपुर की ओर जा रहा एक ट्रक हादसे का शिकार हो गया था। इस हादसे में दो सगे भाइयों की मौत हो गई थी। एसपी शिमला संजीव कुमार गांधी ने बताया कि पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।