फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Two died in road accident near sirmour

बेकाबू बस ने तीन कारों को मारी टक्कर, दो की मौत

Tue, 11 Oct 2016 10:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नाहन (सिरमौर)
ब्यूरो/अमर उजाला, नाहन (सिरमौर) Updated Tue, 11 Oct 2016 10:59 AM IST
विज्ञापन
Two died in road accident near sirmour

चंडीगढ़-पांवटा नेशनल हाईवे पर हरियाणा रोडवेज की बेकाबू बस ने कोहराम मचा दिया। नाहन से पांवटा जा रही बस बेकाबू हो गई और कटासन माता मंदिर के समीप तीन कारों को रौंध डाला। दो कारों को बस से सीधा टक्कर लगी, जबकि तीसरी कार को बस की टक्कर से खिसकी अन्य कार से टक्कर लगी। इस हादसे से कार में सवार दो लोगों की मौत हो गई, जबकि छह अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। 

विज्ञापन


पांच लोग नाहन मेडिकल कॉलेज में दाखिल किए गए हैं, जबकि एक को पीजीआई के लिए रेफर किया गया। हालांकि, हादसे की वजह का खुलासा बस की मेकेनिकल जांच के बाद ही चलेगा, लेकिन बताया जा रहा है कि बस की ब्रेक फेल होने की वजह से यह हादसा पेश आया। घटना के बाद बस का चालक मौके से फरार हो गया है। 
विज्ञापन


पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार दोपहर करीब 12 बजे चंडीगढ़ से निकली बस नाहन होते हुए पांवटा जा रही थी। कोलर के निकट कटासन माता मंदिर के समीप बस अचानक बेकाबू हो गई। बेकाबू होकर तेज गति से चल रही बस ने सड़क पर चल रही दो कारों को टक्कर मार दी, जबकि एक अन्य कार को भी टक्कर लगी। एक गाड़ी बूरी तरह से चकनाचूर हो गई है। हादसे में एक महिला और एक पुरुष की मौत हो गई, जबकि छह अन्य घायल हो गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बस की ब्रेक फेल होना बताया जा रहा कारण

Two died in road accident near sirmour

मृतकों की शिनाख्त 42 वर्षीय सुमन निवासी अमरपुर मोहल्ला नाहन और पंजाब के फरीदकोट निवासी 20 वर्षीय जगराज के रूप में हुई है। गंभीर अवस्था में घायल फरीदकोट के ही इंद्रजीत को पीजीआई रेफर किया गया है। इसमें दो पंजाब नंबर की कारें (पीबी10डीवाई-9939) व (पीबी65डी-4192) थी, जबकि यूपी नंबर की कार में नाहन का परिवार सफर कर रहा था। हादसे में शहर के अमरपुर मोहल्ला निवासी 73 वर्षीय कैलाशो देवी, उनका पति हरिचंद व बहु घायल हो गए। 

मृतक सुमन कैलाशो की दूसरी बहु थी। जबकि पंजाब की फोर्ड फिस्टा कार में सफर कर रहे अमनदीप व जगजीत कौर को चोटें आई। उनके भाई जगराज की मौत हुई। इसी कार में सवार जगजीत कौर के पति इंद्रजीत को पीजीआई रेफर किया गया है। अन्य पांच डॉ. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज में दाखिल किए गए हैं। एसपी सौम्या साम्बशिवन ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed