सिलिंडर फटने से झुलसे दो और घायलों ने तोड़ा दम, हादसे में मरने वालों की संख्या चार पहुंची
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस स्टैंड नगरोटा सूरियां में मिठाई की दुकान में सिलिंडर फटने से झुलसे 25 लोगों में से देर रात दो और लोगों की मौत हो गई। हादसे में अब तक मरने वालों की संख्या चार पहुंच गई है।
जानकारी के अनुसार दीवान चंद (54) पुत्र चूहाराम गांव गलुआ तथा हिमांशु (18) पुत्र सुशील कुमार गांव नगरोटा सूरियां ने भी दम तोड़ दिया। शुक्रवार दोपहर को उनके शवों को पैतृक गांवों में पहुंचाया गया।
यहां नम आंखों से अंतिम विदाई दी गई। थाना जवाली से एएसआई लियाकत अली के नेतृत्व में आई टीम ने बस स्टैंड तथा बाजार में रखे सभी सिलिंडरों की चेकिंग की।
दोनों ब्लास्ट सिलिंडर जब्त
गौरतलब है कि पुलिस ने दुर्घटनास्थल वाली जगह की दुकानों से ब्लास्ट सिलिंडरों को जब्त कर लिया है। भारत पेट्रोलियम की ओर से जम्मू से वरिष्ठ प्रबंधक रविंदर ने भी सिलिंडरों की जांच पड़ताल कर रिपोर्ट मंत्रालय को भेज दी।
सड़क किनारे सिलिंडर लगाया तो कार्रवाई
एसपी संतोष पटियाल ने आदेश दिए हैं कि जिले में कोई भी दुकानदार, ढाबा, होटल संचालक सड़क किनारे किसी भी ज्वलनशील वस्तु का प्रयोग न करें। अगर कोई सड़क किनारे चाय बनाता, तलाई करता या खाना बनाता पकड़ा गया तो उस पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।