{"_id":"598851a94f1c1bca258b49ef","slug":"two-died-in-bike-truck-accident-near-kullu","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेशनल हाईवे पर बाइक-ट्रक की टक्कर, दो युवकों की मौके पर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेशनल हाईवे पर बाइक-ट्रक की टक्कर, दो युवकों की मौके पर मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, भुंतर (कुल्लू)
Updated Tue, 08 Aug 2017 11:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनाली-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर भुंतर के समीप शाढ़ाबाई में बाइक व ट्रक की टक्कर में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक फरार हो गया जिसे बाद में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। एनएच-21 पर बाइक सवार दो युवक भुंतर की ओर और ट्रक मंडी की तरफ जा रहा था।
विज्ञापन
इस बीच भुंतर के शाढ़ाबाई में दोनों के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान विशाल वर्धन (19) पुत्र प्रीतम सिंह गांव वाड़ीचौक निवासी घुमारवीं बिलासपुर और शक्ति कुमार (20) निवासी नेपाल के तौर पर हुई है।
विज्ञापन
आरोपी ट्रक चालक की पहचान मंडी जिला के सरकाघाट के गोपालपुर निवासी राजेंद्र सिंह के रूप में हुई है। भुंतर थाना के एएसआई राम लाल मामले की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन
भुंतर थाना प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ आईपीसी की धारा 279 व 304ए के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। वहीं एएसपी कुल्लू निश्चिंत सिंह नेगी ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है।