{"_id":"5a8ad3604f1c1bf17b8b816b","slug":"two-died-in-bike-accident-near-kangra-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी से लौट रहे युवकों के साथ दर्दनाक हादसा, दोनों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी से लौट रहे युवकों के साथ दर्दनाक हादसा, दोनों की मौत
अमर उजाला ब्यूरो, कांगड़ा
Updated Tue, 20 Feb 2018 10:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के जिला कांगड़ा के कछयारी के पास बाइक सवार दुर्घटना में दो युवाओं की मौत हो गई। दोनों युवक शादी समारोह में आए थे। हादसा रविवार करीब आधी रात को हुआ। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच तेज कर दी है। युवाओं की मौत के बाद उनके घर में गम का माहौल है।
विज्ञापन
हर कोई मृतक युवाओं के परिजनों को ढांढस बंधा रहा है। पुलिस जांच अधिकारी ललित महंत ने बताया कि खोली निवासी साहिल और तंगरोटी का रहने वाला युवक साहिल शादी समारोह में आए थे।
विज्ञापन
आधी रात को दोनों मोटर साइकिल पर चले गए। दोनों कछयारी के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गए। अज्ञात ने दुर्घटना की सूचना 108 एंबुलेंस को दी। महंत ने बताया कि दोनों युवाओं को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार प्राथमिक दृष्टि में दुर्घटना का कारण मोटर साइकिल का फिसलना माना जा रहा है। महंत ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। धर्मशाला में दोनों शवों का पोस्टमार्टम करवा कर शवों को परिजनों को सौंप दिया है।