{"_id":"5d66a82a8ebc3e016843009d","slug":"two-died-after-tractor-fell-into-trench-in-kumarsain-shimla","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेक्टर पलटा, चालक समेत दो की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेक्टर पलटा, चालक समेत दो की मौत, एक घायल
Wed, 28 Aug 2019 09:43 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुमारसैन(रामपुर बुशहर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुमारसैन(रामपुर बुशहर)
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 28 Aug 2019 09:43 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला जिले के पुलिस थाना कुमारसैन के तहत आने वाली उप तहसील कोटगढ़ के भुट्टी के पास बुधवार शाम एक ट्रेक्टर सड़क से नीचे जा गिरा। इस हादसे में एक चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक घायल ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। वहीं, तीसरे व्यक्ति ने हादसे के वक्त ट्रेक्टर से छलांग लगा दी और वह सुरक्षित है। पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस थाना कुमारसैन से मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार शाम भुट्टी के साथ लगती लोगा-ददेश सड़क पर काम करते हुए एक ठेकेदार का ट्रेक्टर अनियंत्रित होकर खाई में जा लुढ़का। मृतकों की पहचान प्रेम बहादुर (22), पुत्र गोपाल और रीम बहादुर(18) पुत्र पूर्ण निवासी नेपाल के रूप में हुई है।
विज्ञापन
हादसे की पुष्टि करते हुए डीएसपी अभिमन्यु वर्मा ने बताया कि पुलिस दुर्घटना के कारणों की छानबीन में जुट गई है।