{"_id":"60e1e0c98ebc3ecccd6883c8","slug":"two-covid-centre-convert-in-simple-hospital-shimla-news-sml375816841","type":"story","status":"publish","title_hn":"छोटा शिमला और डीडीयू अस्पताल कोरोना मुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छोटा शिमला और डीडीयू अस्पताल कोरोना मुक्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब आईजीएमसी में दाखिल होंगे कोरोना मरीज, आईजीएमसी में महज 13 मरीज हैं दाखिल
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी शिमला के तीन कोविड केयर सेंटर कोरोना मरीजों से खाली हो गए हैं। ऐसे
में अब अगर कोई कोरोना मरीज आएगा तो उसे आईजीएमसी में ही दाखिल किया जाएगा। शहर के अलावा प्रदेशभर से रेफर होकर आए मरीज यहीं दाखिल होंगे।
आईजीएमसी के प्रशासनिक अधिकारी डॉ. राहुल गुप्ता ने यह जानकारी दी। मौजूदा समय में इस बीमारी से पीड़ित अस्पताल में 13 मरीज दाखिल हैं। कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते सरकार ने मशोबरा, छोटा शिमला और डीडीयू अस्पताल को कोविड केयर सेंटर में तब्दील कर दिया था लेकिन मौजूदा समय में सभी कोविड केयर सेंटर अब खाली हो चुके हैं। इसके अलावा आईजीएमसी में ओपीडी के साथ कोरोना मरीजों का उपचार चल रहा है। अस्पताल प्रबंधन ने इन मरीजों की देखभाल के लिए अलग से स्टाफ की तैनाती की हुई है। अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि अब सभी सेंटर खाली हो गए हैं तो आईजीएमसी में ही प्रदेशभर के मरीज इलाज के लिए आएंगे।