फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   two college students drowned in giri river near rajgarh sirmour

दोस्त को बचाने के चक्कर में मिली खौफनाक मौत

Mon, 22 Jun 2015 09:41 AM IST
Updated Mon, 22 Jun 2015 09:41 AM IST
विज्ञापन
two college students drowned in giri river near rajgarh sirmour

राजगढ़ तहसील के करगाणू गांव के पास गिरी नदी में सोलन कॉलेज में पढ़ने वाले दो युवकों की डूबने से मौत हो गई। ग्रामीणों की मदद से दोनों युवकों को कुछ घंटे बाद नदी से निकाला गया लेकिन तब तक देरी हो चुकी थी। जिला शिमला की चौपाल तहसील के केलवी गांव का अरुण मोसटा (19) तथा इसी तहसील के जगरांह गांव का रोहित (18) अपने साथियों के साथ रविवार को घूमने के लिए करगाणू आए थे। सभी दोस्त दोपहर साढ़े चार बजे गिरी नदी में नहाने लगे।

विज्ञापन


इसी दौरान अरुण मोसटा डूबने लगा तो रोहित उसे बचाने के लिए गया लेकिन वह भी डूब गया। रोहित का सगा भाई राहुल और दो अन्य अक्षय और निखिल भी इनके साथ थोड़ी दूर नहा रहे थे। बाद में डूबे युवकों को ग्रामीणों ने निकाला तो अरुण की तो मौके पर ही मौत हो चुकी थी जबकि रोहित ने सोलन अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

शोर मचाते तो शायद ग्रामीण जान बचा लेते

two college students drowned in giri river near rajgarh sirmour

थाना प्रभारी राजगढ़ दौलतराम ने बताया कि मृतक अरुण मोसटा के शव को राजगढ़ अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए लाया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम राजगढ़ सतीश चौधरी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि डूबने वाले युवकों को निकालने में करगाणू गांव के अमर सिंह, बलबीर और लायकराम ने उन्हें बाहर निकाला।

उन्होंने बताया कि युवक जब डूब रहे थे तो उन्होंने कोई शोर नहीं किया और एक-दूसरे को बचाने में लगे रहे। इस कारण ग्रामीणों को पता नहीं चल पाया। एसडीएम ने प्रशासन की ओर से मृतक रोहित के बड़े भाई राहुल को दस हजार रुपए की फौरी सहायता प्रशासन की ओर से दी। वहीं, मृतक अरुण मोसटा के परिजन खबर लिखे जाने तक नहीं पहुंचे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed