{"_id":"5e4935a98ebc3ee61a2af206","slug":"two-cars-gutted-in-fire-in-chamba-in-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल के बाहर सड़क पर खड़ी दो कारें और खोखा जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पताल के बाहर सड़क पर खड़ी दो कारें और खोखा जला
Sun, 16 Feb 2020 06:00 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंबा
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 16 Feb 2020 06:00 PM IST
सार
- टीबी अस्पताल के बाहर अचानक लगी आग, दमकल कर्मियों ने पाया काबू
- साथ खड़ी दो अन्य कारों के शीशे भी टूटे, आठ लाख के नुकसान का अनुमान
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टीबी अस्पताल के बाहर सड़क पर खड़ी दो गाड़ियां और एक खोखा जलकर राख हो गए। घटना में करीब आठ लाख का नुकसान का अनुमान है। वाहनों में आग लगने के कारण दो अन्य कारों के शीशे भी टूट गए। रविवार दोपहर करीब दो बजे टीबी अस्पताल के बाहर सड़क पर खड़ी सेंट्रो कार से धुआं निकलने लगा।
विज्ञापन
देखते ही देखते गाड़ी में आग लग गई। आसपास के लोगों ने दमकल विभाग को सूचना दी। दमकल विभाग की टीम पहुंचने से पहले आग दो गाड़ियों और एक खोखे में फैल चुकी थी। टीम ने थोड़ी ही देर में आग को बुझा दिया। साथ खड़ी अन्य गाड़ियों को बचा लिया गया।
विज्ञापन
आग लगने के कारणों का पता नहीं चला है। आसपास के घरों में भी आग से खतरा पैदा हो सकता था। उधर, फायर अधिकारी राजेंद्र चौधरी ने बताया कि टीबी अस्पताल के बाहर दो वाहनों में लगी आग को दमकल विभाग की टीम ने बुझाया। एक खोखा भी जल गया है। घटना के समय वाहनों में कोई सवार नहीं था।
विज्ञापन