फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Two Brothers Killed in Bike accident at Una.

अज्ञात वाहन ने कुचले बाइक सवार, चचेरे भाईयों की मौत

Thu, 22 Jun 2017 09:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना Updated Thu, 22 Jun 2017 09:13 AM IST
विज्ञापन
Two Brothers Killed in Bike accident at Una.

बाइक पर सवार होकर निकले दो चचेरे भाईयों को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। हादसा इतना भयंकर था कि एक ने मौके पर तो दूसरे ने पीजीआई ले जाते वक्त दम तोड़ दिया। मामला हिमाचल के ऊना का है।

विज्ञापन


यहां पुलिस थाना ऊना के तहत धुसाड़ा में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दो बाईक सवार युवकों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान संजीव कुमार (21) पुत्र योगराज व संजीव कुमार (22)  पुत्र हरदयाल निवासी पंजवाणा तहसील हरोली जिला ऊना के रूप में हुई है।
विज्ञापन


पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया है। हादसे के बार अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार चल रहा है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार हरोली के पंजवाणा निवासी संजीव कुमार दोनों चचेरे भाई मंगलवार देर रात अपने निजी कार्य से धुसाड़ा की तरफ बाईक पर सवार होकर जा रहे थे। धुसाड़ा के समीप पहुंचते ही अज्ञात वाहन ने बाईक को अपनी चपेट में ले लिया।

जिससे दोनों गंभीर घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने दोनों घायलो को गंभीर हालत में ऊना अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने एक को मृत घोषित कर दिया। जबकि दूसरे को गंभीर हालत में पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया।

लेकिन रास्ते में ही घायल ने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि दोनों युवक धुसाड़ा स्थित ढाबे में निजी कार्य से जा रहे थे। हादसा इतना भंयकर था कि एक युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि दूसरे ने उपचार के दौरान पीजीआई ले जाते रास्ते में दम तोड़ दिया।


उधर, एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। स्थानीय लोगों के ब्यान कलमबद्ध किए जा रहे हैं। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed