फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Two boys Stuck In Flooded swan River at una himachal pradesh

उफनती नदी में फंसे युवक, 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बचाए

Fri, 04 Aug 2017 03:42 PM IST
amarujala.com/shimla- presented by: अरविंद ठाकुर
amarujala.com/shimla- presented by: अरविंद ठाकुर Updated Fri, 04 Aug 2017 03:42 PM IST
विज्ञापन
Two boys Stuck In Flooded swan River at una himachal pradesh

बरसात के चलते दो युवक हिमाचल के ऊना जिले में स्वां नदी के तेज बहाव में फंस गए। नदी के बीच फंसे इन युवकों को निकालने में प्रशासन को आखिरकार कामयाबी मिल गई। 

विज्ञापन


स्थानीय लोगों की मदद से तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद प्रशासन इन दोनों युवकों के रेस्क्यू में कामयाब रहा। सुबह करीब साढ़े नौ बजे ऊना के पास स्वां नदी में दो प्रवासी युवक मछली पकड़ने के लिए गए हुए थे।

विज्ञापन

मछली पकड़ने गए थे दोनों

Two boys Stuck In Flooded swan River at una himachal pradesh

बरसात का मौसम होने की वजह से नदी में अचानक दोनों तरफ से पानी आ गया और ये दोनों युवक बीच में एक टापू पर फंस गए। इन्हें फंसा हुआ देखकर स्थानीय लोगों ने ग्राम पंचायत प्रधान को सूचना दी। जिसके बाद प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची।

स्वां नदी उफान पर थी और बड़े रस्सों के सहारे से इन दोनों युवकों को बाहर निकाल लिया गया। दोनों युवक सुंदर (22) और प्रियांशु (20) उत्तर प्रदेश के हरदोई के रहने वाले बताए जा रहे हैं। प्रशासन ने करीब तीन घंटे तक उन्हें बचाने की कोशिश की और आखिरकार दोनों को सही सलामत बचा लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed