फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   two boys arrested with Heroin in volvo bus mandi himachal

वोल्वो बस में 59.48 ग्राम हेरोइन के साथ दो युवक धरे

Sat, 19 Jan 2019 04:16 PM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी/सुंदरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी/सुंदरनगर Published by: ashok chauhan Updated Sat, 19 Jan 2019 04:16 PM IST
विज्ञापन
two boys arrested with Heroin in volvo bus mandi himachal
प्रतीकात्मक तस्वीर

 एसआईयू मंडी की टीम ने दिल्ली से मंडी आ रही वोल्वो बस में सवार दो युवकों से 59.48 ग्राम हेरोइन बरामद की है। आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दोनों बल्ह क्षेत्र के निवासी हैं।

विज्ञापन


एक आईटीआई प्रशिक्षण प्राप्त है और दूसरे ने मर्चेंट नेवी की कोचिंग ले रखी है। बताया जा रहा है कि दोनों दिल्ली से चिट्टा लेकर आ रहे थे। चिट्टे की मात्रा अधिक है, लिहाजा पुलिस को अंदेशा है कि दोनों जानलेवा चिट्टे के सप्लायर तो नहीं?
विज्ञापन


लिहाजा पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार अलसुबह 5:00 बजे स्पेशल इन्वेस्टिगेशन यूनिट मंडी की टीम धनोटू चौक में नाका पर मौजूद थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान एक वोल्वो बस दिल्ली से आई। इसे पुलिस टीम ने रोका तथा बस में पूछताछ के  दौरान बैठे दो युवक संदिग्ध पाए गए। इनके पास चेकिंग करने पर 59.48 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। 

नशे के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक तेज: एएसपरी 

एसआईयू टीम के प्रभारी सुनील कुमार सांख्यान ने बताया कि टीम में मुख्य आरक्षी टेक सिंह, प्रदीप और आरक्षी रामजी दास तथा आरक्षी शंकर सिद्धार्थ शामिल रहे हैं।  

एएसपी पुनीत रघु ने बताया कि आरोपी युवकों की शिनाख्त हो चुकी है। आरोपियों की पहचान पराग गुप्ता (24) गांव एवं डाकघर बग्गी, तहसील बल्ह जिला मंडी और अरुण ठाकुर (20) निवासी खियुरी डाकघर राजगढ़, तहसील बल्ह जिला मंडी के रूप में हुई है।

अरुण ने मर्चेंट नेवी की कोचिंग ली है जबकि पराग आईटीआई डिप्लोमा होल्डर है। कहा कि पुलिस नशेड़ियों और नशा फैलाने वालों पर शिकंजा कसे हुए है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed