{"_id":"56ed85294f1c1bc27b8b481f","slug":"two-bangladesh-players-banned-after-suspected-bowling-action","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांग्लादेश के दो खिलाड़ी विश्व कप से बाहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांग्लादेश के दो खिलाड़ी विश्व कप से बाहर
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
Updated Sat, 19 Mar 2016 10:29 PM IST
विज्ञापन
आईसीसी ने इन दोनों गेंदबाजों के गेंदबाजी एक्शन की जांच करवाने के बाद पाया गया कि उनका एक्शन आईसीसी के नियमों के मुताबिक नहीं है।
- फोटो : फाइल फोटो
बंगलूरू में ऑस्ट्रेलिया के साथ टी-20 विश्वकप के सुपर 10 मुकाबले से पूर्व बांग्लादेश को झटका लगा है। बांग्लादेश क्रिकेट टीम के दो गेंदबाजों अराफात सन्नी और तस्किन अहमद के गेंदबाजी एक्शन की जांच करने के बाद इन दोनों खिलाड़ियों को आईसीसी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में गेंदबाजी करने पर बैन लगा दिया है।
विज्ञापन
आईसीसी ने इन दोनों गेंदबाजों के गेंदबाजी एक्शन की जांच करवाने के बाद पाया गया कि उनका एक्शन आईसीसी के नियमों के मुताबिक नहीं है। आईसीसी की इस कार्रवाई के बाद अब दोनों गेंदबाज कोई भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में गेंदबाजी नहीं कर पाएंगे। हालांकि, दोनों गेंदबाज बांग्लादेश में घरेलू क्रिकेट खेल सकते हैं।
विज्ञापन
आईसीसी ने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड को इस एक्शन से अवगत करवाते हुए उन्हें इन दोनों गेंदबाजों की जगह दूसरे खिलाड़ियों को टीम में जगह देने के लिए टी-20 विश्वकप की तकनीकी टीम को आवेदन करने को कहा है। 9 मार्च को एचपीसीए क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में नीदरलैंड के साथ हुए ग्रुप-ए के क्वालिफायर मैच में दोनों गेंदबाजों के एक्शन में त्रुटि पाई गई थी।
विज्ञापन
इसके अतिरिक्त आईसीसी से पंजीकृत स्वतंत्र बॉलिंग एक्शन विशेषज्ञों की टीम का गठन कर दोनों गेंदबाजों के एक्शन की जांच करवाई गई। आईसीसी ने दोनों गेंदबाजों के गेंदबाजी एक्शन की जांच चेन्नई में करवाई गई जहां ये गलत पाए गए। अराफात की 12 मार्च को और तसकिन की गेंदबाजी एक्शन का विशलेषण 15 मार्च को चेन्नई में किया गया।