हिमाचल: मनाली के पतालसू और आखिरी नाले में गिरे हिमखंड, लोगों में दहशत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारी बर्फबारी और बारिश के चलते मनाली की ऊझी घाटी में हिमखंड गिरने से घाटी के लोग सहम गए हैं। घाटी के दूरदराज और सोलंग गांव के साथ लगते पतालसू नाले में शुक्रवार दोपहर बाद ढाई बजे हिमखंड गिरा।
मिडल स्कूल भवन के पास गिरे हिमखंड से कोई नुकसान नहीं हुआ। प्रशासन के आदेश से यहां स्कूलों में अवकाश नहीं होता तो बड़ा नुकसान हो सकता था। हिमखंड गिरने से सेब के बगीचों को नुकसान हुआ है।
सोलंगनाला से रोहतांग टनल के साउथ पोर्टल तक आवाजाही पर रोकी
उधर रोहतांग टनल के बीआरओ कार्यालय के पास आखिरी नाले में भी शुक्रवार दोपहर हिमखंड गिरा है। बीआरओ रोहतांग टनल के कमांडर ब्रिगेडियर एनएम चंद्रना ने बताया कि कोई नुकसान नहीं हुआ है।
हिमखंड गिरने के अलर्ट को देखते हुए सोलंगनाला से रोहतांग टनल के साउथ पोर्टल तक आवाजाही पर रोक है। कमांडर ब्रिगेडियर ने कहा कि रेस्क्यू टीम तैयार है।