{"_id":"573ec29b4f1c1baa0aac789c","slug":"two-artists-from-himachal-in-life-ok-tv-serial-bhakti-mein-shakti","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाइफ ओके पर ‘भक्ति में शक्ति’ में दिखेंगे हिमाचल के दो कलाकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाइफ ओके पर ‘भक्ति में शक्ति’ में दिखेंगे हिमाचल के दो कलाकार
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन
Updated Fri, 20 May 2016 01:24 PM IST
विज्ञापन
प्रणव थियेटर सोलन के आर्टिस्ट संजीव अरोड़ा पिता रामदास और प्रेरणा ठाकुर बेटी तारा का किरदार निभाएंगी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के दो और कलाकार जल्द टीवी सीरियल में नजर आएंगे। प्रणव थियेटर सोलन के आर्टिस्ट संजीव अरोड़ा और प्रेरणा ठाकुर लाइफ ओके पर प्रसारित होने वाले धार्मिक कार्यक्रम में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाएंगे। वे धार्मिक सीरियल ‘भक्ति में शक्ति’ अभिनय कर रहे हैं। प्रणव थियेटर के प्रधान एवं निर्देशक संजीव अरोड़ा पिता रामदास और प्रेरणा ठाकुर बेटी तारा का किरदार निभाएंगे।
विज्ञापन
इस एपिसोड का प्रसारण शनिवार शाम को सात से आठ बजे तक होगा। चर्चित धार्मिक ‘भक्ति में शक्ति’ धारावाहिक आस्थावान भक्तों की आपबीती कथाओं पर आधारित है। इसमें उन्होंने अपने अनुभव साझा किए हैं। संजीव अरोड़ा ने बताया कि उन्होंने स्कूल और कॉलेज के दिनों में हिमाचल, उसके बाद दिल्ली में विख्यात रंगमंच निर्देशक एमके रैना, संजीव जौहरी, अरविंद गौड़ आदि नामी निर्देशकों के साथ बतौर अभिनेता कार्य किया।
विज्ञापन
सोलन में करीब 4 वर्षों से रंगमंच को बढ़ावा देने के लिए प्रणव थियेटर, बियोंड थियेटर की स्थापना की। बतौर निर्देशक राजा, सुभद्रा, जिस लाहौर नी देख्या और बहुचर्चित नाटक बरसी आदि फुल लैंथ प्ले का कुशल मंचन राज्यस्तरीय नाट्य उत्सवों में किया गया।
विज्ञापन
वहीं, धारावाहिक में बेटी की भूमिका निभा रही प्रेरणा ठाकुर ने पीजी कॉलेज सोलन में अपना पहला नाटक बोलती दीवारें, पहला फुल लैंथ प्ले जिस लाहौर नी देख्या संजीव के निर्देशन में प्रणव ग्रुप के साथ किया। प्रेरणा की पहली शॉर्ट फिल्म मास्क का फिल्मांकन संजीव अरोड़ा के घर पर हुआ। लाइफ ओके पर दोनों पहली बार एकसाथ अभिनय करते नजर आएंगे।