फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Two arrested with four quintals of Poppy sawdust in nalagarh himachal

सवा चार क्विंटल चूरा पोस्त के साथ दो गिरफ्तार, ट्रक भी जब्त

Sat, 09 Mar 2019 07:14 PM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालागढ़ (सोलन)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालागढ़ (सोलन) Published by: ashok chauhan Updated Sat, 09 Mar 2019 07:14 PM IST
विज्ञापन
Two arrested with four quintals of Poppy sawdust in nalagarh himachal

बीबीएन में नशे के कारोबारियों की धरपकड़ के लिए पुलिस की ओर से चलाई जा रही मुहिम के तहत पुलिस ने नशे की एक बड़ी खेप पकड़ने में सफलता हासिल की है। जिला पुलिस की एसआईयू टीम ने इस बार एक ट्रक से चूरा पोस्त बरामद कर इसे जब्त किया है।

विज्ञापन


पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर ट्रक को भी कब्जे में ले लिया है। पुलिस के अनुसार एसआईयू प्रभारी की अगुवाई वाली एक टीम मोतिया प्लाजा बद्दी में गश्त पर थी तो इसी दौरान पुरानी ट्रक यूनियन की पार्किंग में एक ट्रक खड़ा था, जिसकी कैबिन की लाइट जली हुई थी और दो लोग उसमें बैठे हुए थे।
विज्ञापन


जैसे ही पुलिस टीम ट्रक के समीप पहुंची तो कैबिन की लाइटें बंद हो गईं, जिस पर पुलिस टीम को संदेह हुआ, जिस पर कैबिन की खिड़की खोली गई तो उसके भीतर ड्राइवर सीट पर गुरनाम सिंह पुत्र स्व. बलवंत सिंह निवासी गांव बाथड़ी तहसील हरोली जिला ऊना और साथ बैठा पवन कुमार पुत्र अर्जुन सिंह निवासी वार्ड-8 बिलांवाली लबाणा बद्दी पाए गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दो आरोपियों को किया गिरफ्तार : मालपानी 

पुलिस टीम ने ट्रक की तलाशी ली तो उसमें चूरा पोस्त से लदी बोरियां बरामद की, जिनका वजन किया गया तो यह 4 क्विंटल 34 किलोग्राम और 45 ग्राम पाई गईं। 

एसपी बद्दी रोहित मालपानी ने कहा कि पुलिस ने ट्रक और माल जब्त कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिन्हें अदालत में पेश कर इनका रिमांड हासिल किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है कि इतनी भारी मात्रा में यह खेप कहां से लाई गई थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था। इस बारे में जल्द ही पुलिस पता लगाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed