फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Two AIIMS doctors will serve in IGMC shimla for 10 days

किडनी ट्रांसप्लांट: एम्स के दो डॉक्टर 10 दिन आईजीएमसी शिमला में देंगे सेवाएं

Sun, 22 Aug 2021 02:17 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sun, 22 Aug 2021 02:17 AM IST
सार

आईजीएमसी के प्रशासनिक अधिकारी डॉ. राहुल गुप्ता ने बताया कि किडनी ट्रांसप्लांट को लेकर तैयारियां पूरी हैं। विभागों को दवाइयां और सर्जिकल सामान उपलब्ध करवाया गया है ताकि किसी भी तरह की परेशानी न हो। 
 

विज्ञापन
Two AIIMS doctors will serve in IGMC shimla for 10 days
आईजीएमसी (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (आईजीएमसी) शिमला में किडनी ट्रांसप्लांट को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। एम्स बिलासपुर के दो वरिष्ठ डॉक्टरों को सेवाएं देने के लिए आईजीएमसी बुलाया गया है। एम्स के ये डॉक्टर दस दिनों तक आईजीएमसी में ही सेवाएं देंगे।

विज्ञापन


 आईजीएमसी में पूर्व में नेफ्रोलॉजी विभागाध्यक्ष रहे डॉ. संजय विक्रांत और डॉ. आशीष एम्स बिलासपुर में सेवाएं दे रहे हैं। किडनी ट्रांसप्लांट के सफल करवाने के बाद अब दोनों वरिष्ठ डॉक्टरों को शिमला बुलाया गया है। चूंकि अस्पताल में दो साल बाद दोबारा ट्रांसप्लांट शुरू हो रहे हैं तो अनुभव के चलते इनकी सेवाएं ली जा रही हैं।
विज्ञापन


उधर, आईजीएमसी में मरीजों के किडनी ट्रांसप्लांट को लेकर शनिवार को विभिन्न विभागों के डॉक्टर अपने कार्यों में व्यस्त रहे। डॉक्टरों ने जहां बैठकें कीं, वहीं अस्पताल में ट्रांसप्लांट के बाद आगामी उपचार के लिए दाखिल मरीजों को निगरानी में रखने के लिए रीनल आईसीयू तैयार करवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा सीटीवीएस विभाग के ऑपरेशन थियेटर में होने वाले ट्रांसप्लांट में इस्तेमाल होने वाले उपकरणों व मानीटर की भी जांच की गई। अस्पताल में अब तक तीन मरीजों के सफल किडनी ट्रांसप्लांट किए जा चुके हैं। 12 अगस्त 2019 को शिमला, मंडी और नवंबर में कांगड़ा के जसूर के रहने वाले व्यक्ति का सफल ट्रांसप्लांट किया गया है।


आईजीएमसी के प्रशासनिक अधिकारी डॉ. राहुल गुप्ता ने बताया कि किडनी ट्रांसप्लांट को लेकर तैयारियां पूरी हैं। विभागों को दवाइयां और सर्जिकल सामान उपलब्ध करवाया गया है ताकि किसी भी तरह की परेशानी न हो। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed