फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Two accused including dhaba owner arrested in secretariat clerk recruitment paper leak case

HP Paper Leak Case: सचिवालय क्लर्क भर्ती पेपर लीक मामले में वरिष्ठ सहायक उमा आजाद समेत तीन गिरफ्तार

Fri, 09 Feb 2024 07:25 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी , हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी , हमीरपुर Published by: Krishan Singh Updated Fri, 09 Feb 2024 07:25 PM IST
सार

विजिलेंस ने आयोग कार्यालय के सामने ढाबा चलाने वाले सोहन सिंह गांव धुंधला तंहसील बंगाणा जिला ऊना और निलंबित ट्रैफिक इंस्पेक्टर रवि कुमार को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन
Two accused including dhaba owner arrested in secretariat clerk recruitment paper leak case
पेपर लीक मामला(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पेपर लीक मामले में मुख्य आरोपी पूर्व हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर की वरिष्ठ सहायक उमा आजाद को विजिलेंस ने फिर गिरफ्तार किया है। जेई सिविल पोस्ट कोड 970 में एक दिन पहले ही उमा को जमानत मिली थी। अब मुख्य आरोपी को सचिवालय क्लर्क पोस्ट कोड 962 भर्ती मामले में गिरफ्तार किया गया है। इसके साथ ही विजिलेंस ने दो अन्य आरोपी भी पकड़े हैं। इनमें आयोग कार्यालय के सामने ढाबा चलाने वाला सोहन सिंह गांव धुंधला, ऊना और निलंबित ट्रैफिक इंस्पेक्टर रवि कुमार शामिल हैं। शुक्रवार सुबह पहले विजिलेंस ने दोनों आरोपी पकड़े और बाद में उमा आजाद को गिरफ्तार किया गया। अदालत से विजिलेंस ने उमा को 11 और अन्य दो को 13 फरवरी तक रिमांड पर लिया है।

विज्ञापन

29 अप्रैल 2023 को पहली बार विजिलेंस ने पोस्ट कोड 962 में आरोपी सोहन सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। विजिलेंस ने सोहन सिंह और एक अन्य आरोपी रवि कुमार को पूछताछ के लिए बुलाया था। दोनों के मोबाइल से सचिवालय क्लर्क भर्ती का प्रश्नपत्र मिला है। इसके बाद ही उमा को गिरफ्तार किया गया। कितने अभ्यर्थियों को प्रश्नपत्र बेचा गया है, फिलहाल विजिलेंस जांच में जुटी है। सचिवालय क्लर्क भर्ती का नतीजा अभी तक घोषित नहीं हो पाया है। पेपर लीक मामले में अब तक 13 एफआईआर दर्ज की जा चुकी है। साक्ष्य मिलने के बाद सोहन सिंह और रवि कुमार को गिरफ्तार किया गया है। वहीं, आरोपी उमा आजाद को भी फिर गिरफ्तार किया गया है। उमा को 11 और अन्य दो को 13 फरवरी तक रिमांड पर लिया गया है। राहुल नाथ, एसपी विजिलेंस मंडी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed