Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   No ophthalmologist at Barsar Hospital; while eye examinations are available, the arrangements for treatment are inadequate.

Hamirpur (Himachal) News: बड़सर अस्पताल में नेत्र रोग विशेषज्ञ नहीं, जांच में नजर तो इलाज में व्यवस्था कमजोर

Fri, 13 Nov 2026 01:31 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Fri, 13 Nov 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
No ophthalmologist at Barsar Hospital; while eye examinations are available, the arrangements for treatment are inadequate.
बड़सर अस्पताल में आंखों की जांच के लिए ओपीडी के बाहर खड़े मरीज। संवाद
अनिल डोगरा
विज्ञापन

बड़सर(हमीरपुर)। सिविल अस्पताल बड़सर में आंखों की जांच की सुविधा तो उपलब्ध है, लेकिन बीमारी का उपचार करने और दवाओं के बारे में सलाह देने के लिए कोई नेत्र रोग विशेषज्ञ नहीं है।
विशेषज्ञ की तैनाती न होने से मरीजों को जांच के बाद भी उपचार के लिए दूसरे अस्पतालों का रुख करना पड़ रहा है। आपात स्थिति में मरीजों को मेडिकल कॉलेज हमीरपुर पहुंचना पड़ता है।
विज्ञापन

अस्पताल में आंखों की जांच की व्यवस्था डेपुटेशन के सहारे चल रही है। सप्ताह में केवल मंगलवार और वीरवार को भोटा अस्पताल से नेत्र जांच तकनीशियन बड़सर पहुंचती हैं। तकनीशियन मरीजों की आंखों की जांच कर बीमारी के लक्षणों की पहचान करती हैं, लेकिन आगे के उपचार और दवाओं के संबंध में सलाह देने के लिए नेत्र रोग विशेषज्ञ उपलब्ध नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में मरीजों को जांच करवाने के बाद भी उपचार के लिए भटकना पड़ता है। सप्ताह के बाकी दिनों में आंखों की समस्या लेकर अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों को भी परेशानी झेलनी पड़ती है।
स्थानीय लोगों में हितेश ठाकुर, करण कुमार, राजेश शर्मा, राकेश कुमार, पवन कुमार, निर्मला देवी, कुमारी ज्योति और निशा ने बताया कि सिविल अस्पताल क्षेत्र की बड़ी आबादी के लिए प्रमुख स्वास्थ्य संस्थान है। यहां दूरदराज की पंचायतों से भी रोजाना मरीज उपचार के लिए पहुंचते हैं।
बुजुर्गों और आंखों की गंभीर समस्याओं से परेशान अन्य मरीजों को सबसे अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि सप्ताह में केवल दो दिन आंखों की जांच हो पाती है और सबसे बड़ी समस्या यह है कि जांच के बाद उपचार बताने वाला विशेषज्ञ उपलब्ध नहीं है।
तत्काल उपचार की जरूरत पड़ने पर मरीजों को मेडिकल कॉलेज हमीरपुर जाना पड़ता है। इससे बुजुर्गों और दूरदराज के गांवों से आने वाले लोगों को अतिरिक्त परेशानी उठानी पड़ती है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग से सिविल अस्पताल बड़सर में नेत्र रोग विशेषज्ञ की नियमित तैनाती करने की मांग की है। संवाद

कोट्स

रिक्त पद के बारे में उच्च अधिकारियों को अवगत करवाया गया है। अस्पताल में नेत्र रोग से संबंधित मरीजों की सप्ताह में दो बार जांच की जा रही है। -अरविंद टंडन, बीएमओ बड़सर

अस्पताल में आंखों की जांच के लिए सप्ताह में केवल दो दिन सुविधा मिलती है। जांच के बाद उपचार और दवा लिखवाने के लिए दूसरे अस्पतालों में जाना पड़ता है। -हितेश ठाकुर, मरीज


अस्पताल में नेत्र रोग विशेषज्ञ की तैनाती होनी चाहिए। आपात स्थिति में मरीजों को हमीरपुर जाना पड़ता है, जिससे समय और पैसे दोनों खर्च होते हैं। -करण कुमार, मरीज

बड़सर अस्पताल में आंखों की जांच के लिए ओपीडी के बाहर खड़े मरीज। संवाद

बड़सर अस्पताल में आंखों की जांच के लिए ओपीडी के बाहर खड़े मरीज। संवाद

बड़सर अस्पताल में आंखों की जांच के लिए ओपीडी के बाहर खड़े मरीज। संवाद

बड़सर अस्पताल में आंखों की जांच के लिए ओपीडी के बाहर खड़े मरीज। संवाद

बड़सर अस्पताल में आंखों की जांच के लिए ओपीडी के बाहर खड़े मरीज। संवाद

बड़सर अस्पताल में आंखों की जांच के लिए ओपीडी के बाहर खड़े मरीज। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article